facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस कंपनी का शेयर निकला सुपरस्टार, LIC को दिया 30 फीसदी रिटर्न

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 7:07 PM IST
LIC
BS

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शेयर बाजार में निवेश करने वाली एक सफल खिलाड़ी है। LIC का पोर्टफोलियो करीब 10 लाख करोड़ रुपये का है। इस सरकारी बीमा कंपनी ने 273 शेयरों पर दांव लगा रखा है। कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक, LIC के पोर्टफोलियो में ऐसे 12 स्टॉक हैं, जिन्होंने कम से कम 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। रिटर्न देने के मामले में ITC सबसे आगे है, क्योंकि LIC ने ITC में भारी निवेश किया है।

ITC से LIC को हुआ 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा

ITC ने इस साल LIC को करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है। बता दें कि लिस्टेट कंपनियों के बीच LIC ने दूसरा सबसे बड़ा दांव ITC पर लगाया है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, LIC ने मार्च 2023 तिमाही में ITC में अपनी हिस्सेदारी में 2 बेसिक प्वाइंट घटाई है, अब सरकारी बीमा कंपनी की ITC में हिस्सेदारी करीब 15.27 फीसदी है।

दिसबंर 2022 के आखिर में ITC में LIC के निवेश की वैल्यू 62,871 करोड़ रुपये थी। पिछले दिनों ITC के शेयरों में आई तेजी से LIC के निवेश की वैल्यू करीब 80,000 करोड़ रुपये के पार चली गई है। इस तरह ITC के शेयरों से LIC को 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ।

Also Read: MD-CEO होंगे LIC प्रमुख, सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को जून 2024 तक के लिए चेयरमैन बनाया

LIC ने रिलायंस में किया हैं सबसे अधिक निवेश

LIC ने सबसे बड़ा दांव रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) पर लगाया है। वर्तमान में RIL में सरकारी बीमा कंपनी के निवेश की मार्केंट वैल्यू 1.06 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि इस साल अभी तक RIL ने नेगेटिक रिटर्न ही दिया है। LIC ने तीसरा बड़ा दांव भी IT कंपनी TCS पर लगाया है। TCS में बीमा कंपनी के निवेश की मार्केंट वैल्यू 52,600 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement