facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

2024 में 200% Dividend देने वाली TATA Company अब फिर दे सकती है रिवॉर्ड, Q4 नतीजों की तारीख तय

Advertisement

कंपनी ने बताया कि 'Designated Persons' के लिए 25 मार्च 2025 से ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी गई है, जो नतीजों के सार्वजनिक होने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

Last Updated- April 21, 2025 | 8:34 PM IST

टाटा ग्रुप (TATA Group) की पावर और एनर्जी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा पावर (TATA Power) ने अपने जनवरी से मार्च 2025 (Q4FY25) के तिमाही नतीजों की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसका बोर्ड 14 मई 2025, बुधवार को बैठक करेगा जिसमें तिमाही और पूरे साल के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

आमतौर पर टाटा पावर अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद यानी शाम 3:30 बजे के बाद जारी करती है।

ट्रेडिंग विंडो बंद, डिविडेंड पर फैसला भी उसी दिन

कंपनी ने बताया कि ‘Designated Persons’ के लिए 25 मार्च 2025 से ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी गई है, जो नतीजों के सार्वजनिक होने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। इस बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान भी हो सकता है। पिछली बार यानी वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में कंपनी ने 200% डिविडेंड दिया था, जो कि ₹1 फेस वैल्यू पर ₹2 प्रति शेयर था। इस बार भी निवेशक डिविडेंड की उम्मीद कर रहे हैं।

टाटा पावर का शेयर प्रदर्शन

सोमवार को टाटा पावर का शेयर 2.5% चढ़कर ₹390.95 पर बंद हुआ। बीते एक हफ्ते में शेयर 7% और दो हफ्तों में 10% से ज्यादा बढ़ा है। हालांकि, पिछले एक साल में यह 8.5% गिरा है, लेकिन दो सालों में यह लगभग दोगुना हो चुका है।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement