facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund में निवेश करने के नुकसान भी बहुत हैं, पैसे लगाते समय न करें ये गलतियां

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 3:00 PM IST
Mutual Fund

पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में इन्वेस्टमेंट करने का ट्रेंड तेजी से बदला है। पहले ज्यादातर इन्वेस्टमेंट सिर्फ घर के बड़े लोग या सीनियर सिटीजन अपने भविष्य में फाइनेंशियल सेक्युरिटी के लिए करते थे।

हालांकि, तेजी से बदलते ज़माने में युवा भी निवेश में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और इन्वेस्टमेंट करने के नए-नए जरिये या तरीके अपना रहे हैं। अब निवेश के तरीकों को भी बहुत आसान, सरल, सुलभ और ऑनलाइन बना दिया गया है।

म्युचुअल फंड में पैसे लगाने का मतलब निश्चित गारंटीड रिटर्न नहीं

म्युचुअल फंड निश्चित गारंटीड रिटर्न की पेशकश नहीं करता है, इसलिए आपको अपने म्यूचुअल फंड के मूल्य में गिरावट सहित किसी भी घटना के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हर म्यूचुअल फंड के पीछे एक पेशेवर प्रबंधन और टीम होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह आपके फंड को खराब प्रदर्शन से बचाएगा।

सिर्फ पिछले रिटर्न के आधार पर न करें फैसला

बहुत से निवेशक म्यूचुअल फंड का चुनाव सिर्फ उसके पुराने रिटर्न को देखकर करते हैं। जिस फंड का पुराना रिटर्न सबसे ज्यादा होता है, उसी में पैसे लगा देते हैं। लेकिन ऐसा करना हमेशा सही नहीं हो सकत। ब्याज दरों के रुझान से लेकर किसी इंडस्ट्री से जुड़े बदलावों और देश-दुनिया के मैक्रो इकनॉमिक डेटा तक कई ऐसे फैक्टर होते हैं, जो म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन पर असर डालते हैं। यही वजह है कि पिछले वर्षों के बेहतर प्रदर्शन को आने वाले दिनों के बेहतर रिटर्न की गारंटी नहीं माना जा सकता।

समय-समय पर रिव्यू करते रहे

म्यूचुअल फंड्स दरअसल अलग-अलग तरह के एसेट क्लास में निवेश करने का जरिया हैं। इनके माध्यम से आप गोल्ड, इक्विटी, बॉन्ड जैसे अलग-अलग विकल्पों में पैसे लगाते हैं। लेकिन निवेश करने के बाद उसे पूरी तरह भूल न जाएं। अपने फंड्स को लगातार ट्रैक करते रहें और बीच-बीच में उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी करते रहें। अगर कोई स्कीम बाजार की तुलना में लगातार कम रिटर्न दे रही है, तो आप उसकी जगह किसी बेहतर स्कीम में निवेश का फैसला भी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement