facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IREDA के शेयर में इस वजह से आया तूफानी उछाल, 10 फीसदी तक चढ़े स्टॉक

Advertisement

इंट्राडे ट्रेड में IREDA के शेयर बीएसई और एनएसई पर क्रमशः 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 265.75 रुपये और 265.70 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

Last Updated- August 22, 2024 | 1:19 PM IST
IREDA Share Price:

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवेलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर गुरुवार को शेयर बाजार में 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह योजना 4500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव के बीच आई है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर IREDA का शेयर 10.19 प्रतिशत उछलकर 263.30 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर यह 10.07 प्रतिशत बढ़कर 262.95 रुपये पर पहुंच गया। इंट्राडे ट्रेड में IREDA के शेयर बीएसई और एनएसई पर क्रमशः 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 265.75 रुपये और 265.70 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

दूसरी तरफ, तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.61 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 81,147.91 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 74.95 अंक उछलकर 24,845.15 पर पहुंच गया।

इस वजह से शेयरों में आया उछाल

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने बुधवार को कहा कि उसका बोर्ड 29 अगस्त को अपनी बैठक में शेयर जारी करके 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाईलिंग में.कहा कि आगे पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) / योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) / राइट्स इश्यू / तरजीही इश्यू या किसी अन्य अनुमत मोड या संयोजन के जरिये एक या अधिक किश्तों में धन जुटाया जाएगा, जो वैधानिक या सरकारी अनुमोदन के अधीन होगा।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत IREDA मुख्य रूप से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्त प्रदान करने में लगा हुआ है। भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रति वर्ष लगभग 50 गीगावॉट क्षमता जोड़ने की आवश्यकता है। ऐसे में कंपनी के लिए फंड जुटाना इसलिए महत्वपूर्ण है

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement