facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेयरिंग बनाने वाली कंपनी के शेयर में दिखेगा अच्छा उछाल! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, 20% मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने लॉन्ग टर्म निवेशक के लिहाज टिमकेन इंडिया (Timken India) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- November 26, 2024 | 3:50 PM IST
Stocks To buy

Stocks to buy: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले दो ट्रेडिंग सेशन से रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि, बाजार में उठापटक का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स अभी भी आकर्षित बने हुए हैं।

Timken India: 4080 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज सेटिमकेन इंडिया (Timken India) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। टिमकेन इंडिया का शेयर पिछले एक साल में 14% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 21.29% का रिटर्न दिया है।

हालांकि, कंपनी का शेयर मंगलवार (26 नवंबर) को 0.67% की गिरावट में रहा लेकिन ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर बुलिश बने हुए हैं। ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताई है कि टिमकेन इंडिया का शेयर अगले 12 महीने के दौरान अपसाइड में 19% तक का रिटर्न दे सकता हैं।

कंपनी का रेवेन्यू मजबूत, ग्रोथ की संभावना

टिमकेन इंडिया का रेवेन्यू FY25 के पहले छह महीनों में सालाना आधार पर 10% बढ़ा है। रेलवे और प्रोसेस इंडस्ट्रीज (जैसे सीमेंट, स्टील, रिन्यूएबल एनर्जी) सेगमेंट में मजबूत मांग के कारण कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। इन दो सेगमेंट से कंपनी को 37% रेवेन्यू मिला है।

ब्रोकरेज का मानना है कि 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ रेलवे बीयरिंग में मार्केट लीडर होने के नाते टिमकेन इस सेगमेंट से मजबूत मांग की गति को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में है। साथ ही प्रोसेस इंडस्ट्रीज से भी मांग मजबूत बनी हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी के रेवेन्यू में रेलवे का योगदान 19%, मोबिलिटी क्षेत्र का 19%, प्रोसेस इंडस्ट्रीज का 17%, निर्यात का 20% और आफ्टर मार्केट समेत अन्य बिक्री का योगदान 25% रहा।

रेटिंग और टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, टिमकेन इंडिया रेलवे और प्रोसेस इंडस्ट्रीज समय अपने प्रमुख घरेलू क्षेत्रों में भारी पूंजीगत व्यय (Capex) से लाभ उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है। मैन्युफेक्चरिंग क्षमता में वृद्धि से उत्पादों के स्थानीयकरण को बढ़ाने और घरेलू बाजारों और निर्यात दोनों में कंपनी को और वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने कहा कि कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए हमने ₹4080 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ टिमकेन इंडिया पर अपनी ‘BUY‘ की रेटिंग बरकरार रखी है।

क्या करती है कंपनी ?

टिमकेन इंडिया अलग-अलग सेक्टर्स के अपने ग्राहकों के लिए एंटी-फ्रिक्शन वाले बेयरिंग, कंपोनेंट्स, एस्सेसरीज और मेकनिकल पावर ट्रांसमिशन प्रॉडक्सट्स बनाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement