facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ये 6 Cement Stocks मुनाफा बनाने को तैयार! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदकर रख लें, 52% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

FY26 और FY27 को सीमेंट सेक्टर के लिए "गोल्डन ईयर" कहा जा रहा है।

Last Updated- January 23, 2025 | 12:54 PM IST
Cement Stocks

Cement Stocks to Buy: सीमेंट सेक्टर में लंबे इंतजार के बाद अच्छी रिकवरी की उम्मीद नजर आ रही है। ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग (Centrum Broking) की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट सेक्टर अगले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन कर सकता है। बेहतर मांग, कीमतों में बढ़ोतरी और स्थिर ऑपरेटिंग लागत ने सीमेंट इंडस्ट्री के लिए नया मौका बनाया है। FY26 और FY27 को सीमेंट सेक्टर के लिए “गोल्डन ईयर” कहा जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमेंट की कीमतें, खासतौर पर नॉन-ट्रेड सेगमेंट में, फिर से तेजी पकड़ रही हैं। FY25 की चौथी तिमाही में कीमतों में ₹300 प्रति टन का सुधार देखने को मिलेगा। इससे कंपनियों की कमाई में जोरदार उछाल आ सकता है। वहीं, मांग भी रफ्तार पकड़ रही है। सरकार का बढ़ता कैपेक्स, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी डिमांड और शहरी क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स के चलते FY26 में मांग 9-10% तक बढ़ने की उम्मीद है।

Cement Stocks: कहां बनेगा मुनाफा?

  • ACC Cement पर ‘BUY’ रेटिंग दी गई है, जिसका टारगेट प्राइस ₹2,545 तय किया गया है। मौजूदा प्राइस ₹2,018 से निवेशकों को आगे 26% का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
  • Ambuja Cements को लेकर भी बड़ी उम्मीदें हैं। इसका टारगेट प्राइस ₹790 है, और मौजूदा प्राइस ₹539 है। यानी यहां 46% का शानदार रिटर्न मिल सकता है।
  • सेंट्रम को Birla Corporation में 52% तक रिटर्न की उम्मीद है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,750 और मौजूदा प्राइस ₹1,149 है।
  • JK Lakshmi Cement का टारगेट ₹1,067 तय किया गया है, जो मौजूदा प्राइस ₹794 से 34% ज्यादा है।
  • Shree Cement का टारगेट ₹29,857 है, जबकि इसका मौजूदा प्राइस ₹25,331 है। इस पर 18% रिटर्न की संभावना है।
  • UltraTech Cement का टारगेट प्राइस ₹13,279 रखा गया है। इसका मौजूदा प्राइस ₹11,001 है, जिससे निवेशकों को 21% तक का रिटर्न मिल सकता है।

Top Pick: अंबुजा, अल्ट्राटेक, बिरला कॉर्प और जेके लक्ष्मी

सेंट्रम ब्रोकिंग ने अपनी रिपोर्ट में अंबुजा, अल्ट्राटेक, बिरला कॉर्प और जेके लक्ष्मी को टॉप पिक्स में शामिल किया है। ये कंपनियां बढ़ती मांग और कीमतों का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि जिन कंपनियों के पास मजबूत वित्तीय और ऑपरेटिंग स्थिति है, वो सबसे ज्यादा लाभ में रहेंगी।

EBITDA में नया रिकॉर्ड

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सीमेंट सेक्टर के मुनाफे का स्तर (EBITDA प्रति टन) अगले कुछ सालों में नया रिकॉर्ड बना सकता है। FY25 से FY27 के बीच इसमें ₹330 प्रति टन की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेक्टर में हुए बड़े M&A सौदों ने प्रतिस्पर्धा को कम किया है, जिससे कंपनियों को कीमतें बढ़ाने में मदद मिल रही है।

हालांकि, सेंट्रम ने चेताया है कि अगर प्रतिस्पर्धा अचानक बढ़ती है या मांग कमजोर पड़ती है, तो इससे कीमतों और मुनाफे पर असर हो सकता है। लेकिन अभी तक के संकेत सकारात्मक हैं।

क्या निवेश का सही मौका?

ब्रोकरेज की रिपोर्ट कहती है कि यह सेक्टर अब बूम करने के लिए तैयार है। अगर आप मुनाफे का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है। Ambuja, UltraTech, Birla Corp, और JK Lakshmi जैसी कंपनियां इस ग्रोथ को लीड करने के लिए तैयार हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स पर सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement