facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group का ये दिग्गज शेयर दौड़ने को तैयार! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें; 65% तक अपसाइड के दिए टारगेट

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने FY25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में 2,445 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह सालाना आधार पर 39.9% ज्यादा है।

Last Updated- December 02, 2024 | 9:19 AM IST
Stocks to Watch today

Adani Stocks to buy: शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव का सिलसिला दिख रहा है। ऐसे बाजार में एनॉलिस्मट या ब्रोकरेज हाउस मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama institutional equities) ने अदाणी ग्रुप के दिग्गज शेयर अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड (ADANI PORTS & SEZ) पर लॉन्ग टर्म लिहाज से निवेश करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में अगले 12 महीने के लिहाज से खरीदने की सलाह है।

ADANI PORTS & SEZ: टारगेट प्राइस: ₹1,960 | रेटिंग: खरीदें| CMP: ₹1200

ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने ADANI PORTS & SEZ पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने अदाणी ग्रुप के इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,960 रुपये तय किया है। 29 नवंबर 2024 को अदाणी पोर्ट्स का शेयर 1189 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर अगले एक साल में 65 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। BSE पर स्टॉक का 52 वीक का हाई 1,607 रुपये और लो 823 रुपये प्रति शेयर रहा।

अदाणी पोर्ट के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक साल में स्टॉक ने करीब 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2024 में अबतक शेयर करीब 14 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि अदाणी पोर्ट्स ने 2030 तक 1 बिलियन हैंडलिंग वॉल्यूम के अपने टारगेट को दोहराया है। कंपनी ने अपने घरेलू कारोबार (12% CAGR) और ग्लोबल पार्टनर्स के जरिये इस लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स (कंटेनर और गैर-कंटेनर) ग्रोथ के महत्वपूर्ण कारक साबित होंगे।

नुवामा के मुताबिक, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट से भी कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही अदाणी पोर्ट्स का बही-खाता भी मजबूत बना हुआ है।

कैसे रहे Q2 नतीजे ?

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने FY25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में 2,445 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की तुलना में 39.9 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, कंपनी का यह लाभ बाज़ार की उम्मीदों से कम रहा।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के प्रॉफिट में वृद्धि का मुख्य कारण कार्गो वॉल्यूम में बढ़ोतरी और गोपालपुर, विजिंजम और कोलंबो में नई क्षमता का विस्तार रहा।

इस तिमाही में, APSEZ ने कुल 111 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो का प्रबंधन किया, जो सालाना आधार पर 10% की वृद्धि है। जुलाई में कार्गो वॉल्यूम में 9.7%, अगस्त में 5% और सितंबर में 14% की बढ़ोतरी हुई, जबकि दक्षिण भारत के गंगावरम पोर्ट पर श्रमिकों की हड़ताल के कारण लंबे समय तक बंदी रही।


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement