facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: अगले हफ्ते ₹40 तक डिविडेंड का मौका; IEX से Godrej तक रहेंगे फोकस में

Advertisement

Kennametal India, IEX, Godrej Consumer Products, Anand Rathi Wealth समेत कई कंपनियों ने किया डिविडेंड ऐलान, अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे शेयर

Last Updated- May 08, 2026 | 11:16 AM IST
Dividend Stocks

अगले कारोबारी हफ्ते यानी 11 मई 2026 से 15 मई 2026 के बीच कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसकी वजह इन कंपनियों की ओर से किए गए डिविडेंड ऐलान हैं। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), मणप्पुरम फाइनेंस, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आनंद राठी वेल्थ, ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया, केनामेटल इंडिया, एनआरबी बेयरिंग्स, PAE, गोपाल स्नैक्स और HBG होटल्स के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

डिविडेंड का फायदा पाने के लिए निवेशकों के पास एक्स-डिविडेंड तारीख से पहले शेयर होना जरूरी है। एक्स-डिविडेंड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता। कंपनियां रिकॉर्ड डेट के आधार पर पात्र शेयरधारकों की लिस्ट तय करती हैं।

Kennametal India ने किया सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान

इन कंपनियों में केनामेटल इंडिया ने सबसे ज्यादा 40 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 मई 2026 तय की गई है। इसके बाद आनंद राठी वेल्थ ने 7 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट क्रमशः 15 मई और 12 मई है।

इन कंपनियों ने भी किया डिविडेंड का ऐलान

ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया ने 2.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, एनआरबी बेयरिंग्स 2.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। इन कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट क्रमशः 15 मई और 13 मई तय की है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 15 मई रखी गई है।

मणप्पुरम फाइनेंस ने 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जबकि PAE ने 0.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने 11 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Gopal Snacks और HBG Hotels पर भी नजर

गोपाल स्नैक्स ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी का बोर्ड 12 मई 2026 को बैठक करेगा। इस बैठक में FY26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने 16 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है, हालांकि डिविडेंड बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर करेगा। वहीं, HBG होटल्स ने कहा है कि कंपनी का बोर्ड 8 मई 2026 को बैठक करेगा, जिसमें FY26 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। यदि डिविडेंड घोषित होता है तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 मई 2026 होगी।

कंपनी एक्स-डेट उद्देश्य रिकॉर्ड डेट
मणप्पुरम फाइनेंस 11 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड – 0.50 रुपये 11 मई, 2026
PAE 11 मई, 2026 फाइनल डिविडेंड – 0.20 रुपये 11 मई, 2026
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 12 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड – 5 रुपये 12 मई, 2026
एनआरबी बेयरिंग्स 13 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड – 2.25 रुपये 13 मई, 2026
आनंद राठी वेल्थ 15 मई, 2026 फाइनल डिविडेंड – 7 रुपये 15 मई, 2026
ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया 15 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड – 2.50 रुपये 15 मई, 2026
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) 15 मई, 2026 फाइनल डिविडेंड – 2 रुपये 15 मई, 2026
केनामेटल इंडिया 15 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड – 40 रुपये 15 मई, 2026
गोपाल स्नैक्स 15 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड 16 मई, 2026
HBG होटल्स 15 मई, 2026 अंतरिम डिविडेंड 15 मई, 2026

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement