facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air Conditioner बनाने वाली इस कंपनी ने एक साल में बेचीं 20 लाख यूनिट, शेयरों में आया 10% का बंपर उछाल

Advertisement

एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली प्रमुख घरेलू कंपनी वोल्टास (Voltas) की AC बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 20 लाख इकाई के पार हो गई है।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:55 AM IST
वाणिज्यिक एसी बाजार में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं: सुनील वाचानी, Commercial AC market has significant growth potential, says CEAMA president

Voltas Share Price: वोल्टास के शेयर का प्राइस सोमवार सुबह के कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 52 वीक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। बता दें कि वोल्टास के शेयरों में यह उछाल कंपनी की बिक्री में 35% के इजाफा के बाद आया है।

पिछले एक महीने में 25 प्रतिशत से ज्यादा उछाला वोल्टास का शेयर

वोल्टास का शेयर (Voltas Stock) आज सुबह 9:40 बजे 10.89 फीसदी या 134.15 रुपये के उछाल के साथ 1,366.45 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पिछले एक महीने में टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी के शेयर प्राइस में 27.27 प्रतिशत तक का उछाल आया है।

वोल्टास के शेयरों में उछाल की वजह ?

एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली प्रमुख घरेलू कंपनी वोल्टास (Voltas) की AC बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 20 लाख इकाई के पार हो गई है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही वोल्टास डोमेस्टिक मार्केट में यह आंकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

टाटा ग्रुप की कंपनी ने इस प्रदर्शन का श्रेय बीते वित्त वर्ष के दौरान कूलिंग प्रोडक्ट्स की लगातार मांग, मजबूत ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केटिंग नेटवर्क और इनोवेशन आधारित नए प्रोडक्ट्स पेश करने को दिया गया है।

भारत में किसी भी ब्रांड द्वारा एसी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

वोल्टास ने कहा, “कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20 लाख से अधिक एसी बेचने की उपलब्धि हासिल की है, जो भारत में किसी भी ब्रांड द्वारा किसी वित्त वर्ष में एसी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।”

बयान के अनुसार, “वोल्टास भारत में एयर कंडीशनिंग उद्योग में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला ब्रांड है।” देश का रेसिडेंशियल एसी बाजार वित्त वर्ष 2023-24 में एक करोड़ इकाई रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 1.15 करोड़ इकाई पर पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement