facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंगाल हो गई थी अनिल अंबानी की यह कंपनी, 99% तक लुढ़कने के बाद अब रॉकेट बने शेयर

Advertisement

पिछले 4 वर्षों में रिलायंस पावर के शेयरों में लगभग 2000 फीसदी की तेजी आई है।

Last Updated- January 01, 2024 | 4:06 PM IST
SBI Rcom Fraud Anil Ambani

Reliance Power Stocks: नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज इंट्राडे ट्रेड में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24.25 रुपये प्रति शेयर के हाई लेवल पर पहुंच गए।

अपने हाई लेवल से लगभग 99 फीसदी तक लुढ़कने के बाद रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट बन गए है। कंपनी के शेयर 1.13 रुपये से बढ़कर 24 रुपये पर पहुंच गए है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत से ही रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स रिलायंस पावर के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। शॉर्ट टर्म में कंपनी के शेयर 30 रुपये तक पहुंच सकते हैं।

टैरिफ वृद्धि का मिल रहा लाभ

हाल के महीनों में टाटा, अदाणी जैसे दिग्गजों द्वारा समर्थित अधिकांश बिजली शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इन शेयरों में तेजी का एक बड़ा कारण पावर सेक्टर के लिए टैरिफ वृद्धि है। टैरिफ में वृद्धि से बिजली कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। इस कारण दलाल स्ट्रीट पर निवेशक इन दिनों पावर शेयरों पर बुलिश है। इस पॉजिटिव सेंटीमेंट का फायदा रिलायंस पावर के शेयरों को भी मिल रहा है।

Also read: Vodafone Idea Share: रॉकेट बना Vodafone Idea का शेयर, 2024 के पहले ही दिन भर दी निवेशकों की झोली, दो दिन में 40% चढ़ा

99% तक लुढ़कने के बाद 2000% चढ़े रिलायंस पावर के शेयर

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लगभग कंगाल हो गई थी। मुश्किल दौर से गुजरने के बाद कंपनी एक बार फिर से पटरी पर वापस लौटती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि कंपनी के शेयर 23 मई 2008 को 274.84 रुपये पर थे, जो कि 27 मार्च 2023 को 1.13 रुपये प्रति शेयर के दाम पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद से ही रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। पिछले 4 वर्षों में रिलायंस पावर के शेयरों में लगभग 2000 फीसदी की तेजी आई है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement