facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delivery और Q-Commerce सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 30% तक का तगड़ा रिटर्न! चेक करें चार्ट

Advertisement

ऑनलाइन डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी के स्टॉक ने जबरदस्त कमाई के बाद तोड़ा रेकॉर्ड, ब्रोकरेज हाउस बोले – अभी और भागेगा!

Last Updated- July 22, 2025 | 12:44 PM IST
Eternal

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का नया नाम अब Eternal हो गया है, और इस नए नाम के साथ कंपनी के शेयर ने भी कमाल कर दिया है। मंगलवार को Eternal का शेयर NSE पर 14.5% चढ़कर ₹311.25 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सिर्फ पहले 25 मिनट में ही लगभग 8 करोड़ शेयरों का भारी ट्रेड हुआ, जो दिखाता है कि निवेशक कंपनी की ताज़ा कमाई (Q1FY26) से काफी उत्साहित हैं।

Eternal की कमाई में भारी उछाल, मुनाफा थोड़ा कम

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) में Eternal को ₹25 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। हालांकि, पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹253 करोड़ था, यानी मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि कंपनी की कमाई (Revenue) में 70.3% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है। Eternal ने जून तिमाही में ₹7,167 करोड़ का रेवेन्यू कमाया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये ₹4,206 करोड़ था।

Eternal की दो बड़ी सेवाएं हैं- Zomato (फूड डिलीवरी) और Blinkit (क्विक कॉमर्स)। दोनों ही बिजनेस लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर Blinkit की ग्रोथ बहुत तेज मानी जा रही है।

शेयर ने टेक्निकल चार्ट पर किया ब्रेकआउट, और चढ़ सकता है 30%

मौजूदा भाव: ₹301

संभावित टारगेट: ₹391

अपसाइड की संभावना: 29.9%

सपोर्ट: ₹287; ₹283

रेजिस्टेंस: ₹321; ₹348; ₹370

टेक्निकल चार्ट्स की मानें तो Eternal का शेयर अब मजबूत ब्रेकआउट जोन में पहुंच चुका है। कंपनी के शेयर ने डेली और वीकली चार्ट पर Bollinger Bands के ऊपर की सीमा को पार कर लिया है, जिसे ‘मोमेंटम ब्रेकआउट’ कहा जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक ये शेयर ₹283–₹287 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है, तब तक इसका मूवमेंट पॉजिटिव बना रहेगा। साथ ही, अगर यह शेयर ₹273 से ऊपर वीकली क्लोजिंग देता है, तो यह एक नया लंबी अवधि का ब्रेकआउट कंफर्म करेगा। ऐसा ब्रेकआउट जनवरी 2025 के बाद पहली बार होगा।

Eternal chart

ब्रोकरेज हाउस भी हुए पॉजिटिव, Eternl Shares टारगेट ₹391 तक

Eternal के मजबूत फाइनेंशियल नतीजों के बाद कई नामी ब्रोकरेज हाउस जैसे Nourma और Motilal Oswal ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग अपग्रेड कर दी है और नई ऊंची टारगेट प्राइस जारी की है। वर्तमान में Eternal का शेयर ₹301 पर ट्रेड कर रहा है, और इसका संभावित टारगेट ₹391 बताया जा रहा है। यानी इसमें लगभग 30% और चढ़ने की संभावना है। Intermediate resistance levels अगले कुछ महीनों में ₹321, ₹348 और ₹370 बताए गए हैं, जिन पर निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement