facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीलिस्टिंग के 4 साल बाद फिर बाजार में लौट रही यह IT कंपनी, इसके आईपीओ के आगे बौना पड़ जाएगा TCS का आईपीओ

Advertisement

Hexaware Tech IPO: कंपनी ने 9,950 करोड़ रुपये का IPO लाने के लिए सेबी के पास आरंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

Last Updated- September 07, 2024 | 6:36 PM IST
SME IPO

Hexaware Tech IPO: प्रमुख प्राइवेट इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने 9,950 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आरंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) है हेक्सावेयर टेक का आईपीओ

शुक्रवार को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, मुंबई में मुख्यालय वाली कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) है। कार्लाइल ग्रुप के तहत आने वाले प्रवर्तक सीए मैग्नम होल्डिंग्स (CA Magnum Holdings) द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेची जाएगी।

CA Magnum Holdings द्वारा बेची जाएगी अपनी हिस्सेदारी

आईटी कंपनी में सीए मैग्नम होल्डिंग्स की 95.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चूंकि यह संपूर्ण निर्गम एक OFS है, इसलिए आईपीओ से प्राप्त समस्त राशि कंपनी के बजाय सीधे विक्रेता शेयरधारक को जाएगी। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य शेयर बाजारों पर इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध करने और बेचने वाले शेयरधारकों के लिए ओएफएस का लाभ प्राप्त करना है।

आईटी सेक्टर का होगा सबसे बड़ा आईपीओ

सफल होने पर, हेक्सावेयर का पहला पब्लिक इश्यू आईटी सेवाओं के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा, जो दो दशक पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 4,700 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद आया है।

Also read: सोमवार को खुलेगा Bajaj Housing Finance का IPO, दांव लगाने से पहले जान लें GMP, प्राइस बैंड समेत तमाम अन्य डिटेल्स

Hexaware Tech IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), और आईआईएफएल सिक्योरिटीज कंपनी के आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

4 साल बाद शेयर बाजार में फिर से वापसी की तैयारी

हेक्सावेयर के पिछले प्रमोटर, बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया ने 2020 में कंपनी को डीलिस्ट कर दिया। डीलिस्टिंग के लगभग एक साल बाद, कार्लाइल ग्रुप ने हेक्सावेयर में बैरिंग की हिस्सेदारी हासिल कर ली। कंपनी 4 साल बाद एक बार फिर से शेयर बाजार में वापसी करने की तैयारी में जुटी है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement