facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस महीने एफपीआई ने की रिकॉर्ड बिकवाली, 66,300 करोड़ रुपये की निकासी

Advertisement

वित्तीय क्षेत्र पर पड़ा सबसे ज्यादा असर; बैंक शेयरों से 23,274 करोड़ रुपये निकाले गए

Last Updated- October 18, 2024 | 11:28 PM IST
FPI

इस महीने के पहले पखवाड़े में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने रिकॉर्ड 66,300 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इसकी वजह भारत में बेचो और चीन में खरीदो का बढ़ता रुझान है। इस बिकवाली का सबसे ज्यादा असर वित्तीय क्षेत्र के शेयरों पर दिखा है। एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने वित्तीय शेयरों, खास तौर से बैंक शेयरों से 23,274 करोड़ रुपये (2.8 अरब डॉलर) की निकासी की है।

तेल और गैस कंपनियों (मुख्य रूप से रिलायंस), ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर से क्रमश: 12,371 करोड़ रुपये, 8,131 करोड़ रुपये और 6,818 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। बिकवाली की रफ्तार इतनी तेज थी कि शायद ही कोई क्षेत्र इससे अछूता रहा होगा। हालांकि धातु और यूटिलिटीज क्षेत्र मामूली निवेश हासिल करने में कामयाब रहा।

वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में एफपीआई का आवंटन सबसे ज्यादा 27.7 फीसदी है (पिछले पखवाड़े से 13 आधार अंक कम)। इसके परिणामस्वरूप एफपीआई की बिकवाली के दौरान इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में दूसरा सबसे बड़ा आवंटन है। लेकिन इस क्षेत्र को लेकर सकारात्मक धारणा के बीच इसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement