facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

10 हिस्सों में Stock Split करने जा रही है ये NBFC कंपनी, 80 रुपये से कम है भाव

Advertisement

यह कंपनी के इतिहास में पहली बार है जब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया गया है।

Last Updated- March 24, 2025 | 4:10 PM IST
Stock split

NBFC कंपनी Akme Fintrade (India) Ltd ने अपने शेयरों के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10:1 के अनुपात में शेयरों के विभाजन (Stock Split) को मंजूरी दी है। यानी कंपनी का एक शेयर अब 10 नए शेयरों में बंट जाएगा।

पहली बार स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

यह कंपनी के इतिहास में पहली बार है जब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि कंपनी ने पिछले साल ही शेयर बाजार में लिस्टिंग करवाई थी और लिस्टिंग के एक साल के अंदर ही यह फैसला लिया है।

फेस वैल्यू होगी Re 1

फिलहाल Akme Fintrade के हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। स्टॉक स्प्लिट के बाद यह घटकर Re 1 हो जाएगी। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास एक शेयर है, उन्हें अब 10 नए शेयर मिलेंगे, लेकिन उनकी कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा।

रिकॉर्ड डेट 18 अप्रैल तय

कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है। 18 अप्रैल 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। इस दिन जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

शेयर प्राइस फिलहाल 70 रुपये के आस-पास

सोमवार को ट्रेडिंग सत्र के अंत तक BSE पर कंपनी के शेयर 72.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। Akme Fintrade का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 308.97 करोड़ रुपये है। कंपनी ने जून 2024 में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें शेयर की इश्यू प्राइस 120 रुपये रखी गई थी।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement