facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Accenture की ‘इस’ खबर ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, एक साथ लुढ़के कई IT कंपनियों के शेयर

Advertisement

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक एक्सेंचर (Accenture) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने कमाई के अनुमान को घटा दिया है।

Last Updated- March 22, 2024 | 12:01 PM IST
Accenture Q3 results

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एक्सेंचर (Accenture) द्वारा चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए अपना रेवेन्यू अनुमान कम करने की खबरों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों (IT Stocks) में गिरावट आई।

बीएसई (BSE) पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) का शेयर 5.62 प्रतिशत, विप्रो का शेयर 4.24 प्रतिशत, एलटीआईमाइंडट्री का शेयर 4.17 प्रतिशत और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का शेयर 4.13 प्रतिशत गिरा।

इंफोसिस के शेयर (Infosys Share) में 3.70 प्रतिशत की गिरावट आई, टेक महिंद्रा के शेयर में 3.57 प्रतिशत की गिरावट आई और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 2.97 प्रतिशत की गिरावट आई।

सेंसेक्स और निफ़्टी में भी गिरावट

बीएसई आईटी इंडेक्स 1.63 प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 413.36 अंक टूटकर 72,227.83 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 86.8 अंक फिसलकर 21,925.15 अंक पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “एक्सेंचर के खराब अनुमान के कारण आईटी पर दबाव बने रहने की संभावना है।”

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और परामर्श सेवाओं पर कमजोर ग्राहक खर्च के कारण एक्सेंचर ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने राजस्व अनुमान को कम कर दिया है। अब उसे पूरे साल की राजस्व वृद्धि 1-3 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है, जो पूर्व के 2-5 प्रतिशत के अनुमान से कम है। भाषा अनुराग

एक्सेंचर ने क्यों घटाया अपना रेवेन्यू अनुमान ?

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक एक्सेंचर (Accenture) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने कमाई के अनुमान को घटा दिया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के माहौल के कारण ग्राहक परामर्श सेवाओं पर खर्च में कटौती के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इस कारण से आईटी कंपनी ने अपने रेवेन्यू के अनुमान में कटौती की है।

Accenture को रेवेन्यू ग्रोथ 1 से 3 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद

आईटी सर्विस प्रोवाइडर एक्सेंचर को अब पूरे साल की राजस्व वृद्धि 1 से 3 फीसदी के बीच होने की उम्मीद है, जबकि पहले इसका पूर्वानुमान 2 से 5 फीसदी था। प्रीमार्केट ट्रेडिंग में इसके शेयरों में लगभग 5.6 फीसदी की गिरावट आई।

कंपनी अपनी आईटी और परामर्श सेवाओं के लिए सुस्त मांग से जूझ रही है क्योंकि उच्च ब्याज दरें और अनिश्चित आर्थिक दृष्टिकोण ग्राहकों को खर्च रोकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement