facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

1 महीने में तगड़ा मुनाफा बना सकता है ये PSU Stock, ब्रोकरेज ने बताया टारगेट, स्टॉपलॉस

Advertisement

BHEL के शेयर अभी करीब ₹201.90 पर ट्रेड कर रहे हैं। डेली चार्ट पर शेयर ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है, जो एक मजबूत रिवर्सल (Trend बदलने का) पैटर्न माना जाता है।

Last Updated- March 18, 2025 | 6:57 PM IST
BHEL

सरकारी कंपनी BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के शेयर में जोरदार तेजी के संकेत मिल रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस च्वाइस ब्रोकिंग ने BHEL के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक को ₹201.9 पर खरीदा जा सकता है। इसमें ₹229.70 तक का टारगेट दिया गया है और ₹188 पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी गई है।

तकनीकी चार्ट पर तेजी के संकेत

BHEL के शेयर अभी करीब ₹201.90 पर ट्रेड कर रहे हैं। डेली चार्ट पर शेयर ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है, जो एक मजबूत रिवर्सल (Trend बदलने का) पैटर्न माना जाता है। यह पैटर्न नीचे के स्तर पर बना है, जिससे संकेत मिल रहा है कि शेयर में अब तेजी शुरू हो सकती है।

अगर स्टॉक ₹202.50 के ऊपर बंद होता है तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ टारगेट ₹229.70 है, जबकि नीचे की तरफ ₹198 पर मजबूत सपोर्ट है। अगर शेयर इसमें गिरावट दिखाए और ₹198 के पास आए, तो खरीदने का मौका रहेगा।

RSI और मूविंग एवरेज भी दे रहे सपोर्ट

डेली चार्ट पर RSI (Relative Strength Index) 54.8 है, यह दिखाता है कि शेयर ओवरसोल्ड जोन से ऊपर आ रहा है। यह भी तेजी के संकेत देता है। साथ ही, BHEL का शेयर 20 EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर ट्रेड कर रहा है और 100 EMA के करीब है, जो ₹203.20 पर है। अगर स्टॉक इस स्तर के ऊपर टिकता है तो तेजी और पक्की हो सकती है।

ट्रेडर्स के लिए बढ़िया मौका

इस समय BHEL के शेयर में अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो नजर आ रहा है। ट्रेडर्स के लिए ₹188 का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। ऊपर में ₹229.70 का टारगेट मिल सकता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement