facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक ने मचाया धमाल! बीते एक साल में दिया 270% का रिटर्न

Advertisement

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास जून 2024 तिमाही के अंत में WABAG में 50 लाख इक्विटी शेयर या 8.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Last Updated- October 14, 2024 | 5:20 PM IST
Jhunjhunwala Portfolio's stock

वीए टेक वाबैग (WABAG) का शेयर प्राइस आज 1634 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सोमवार के इंट्राडे कारोबार में बीएसई (BSE) पर शेयर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

बता दें कि कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से एक ‘बड़ा’ रिपीट ऑर्डर मिला है। इस आर्डर के बाद से शेयरों में पिछले दो दिनों की तेजी जारी रही। वहीं, पिछले तीन कारोबारी दिनों में वीए टेक वाबैग के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी ने कहा कि ‘बड़े’ ऑर्डर का मतलब 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच ऑर्डर वैल्यू होगा।

प्योर-प्ले वॉटर टेक्नोलॉजी कंपनी WABAG ने 10 अक्टूबर को कहा था कि उसे दाहेज और नागोथाने प्लांट के लिए जल उपचार प्रणालियों को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज से फिर से बड़े ऑर्डर मिले हैं।

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक

WABAG का शेयर प्राइस लगभग दोगुना हो चुका है। कंपनी के शेयर जून महीने के निचले स्तर 820 रुपये से 99 प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले एक साल में बीएसई सेंसेक्स में 23.8 प्रतिशत की तेजी की तुलना में Wabag के शेयरों में 270 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास जून 2024 तिमाही के अंत में WABAG में 50 लाख इक्विटी शेयर या 8.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने अभी तक अपने सितंबर-तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा की घोषणा नहीं की है। फिलहाल उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब 816 करोड़ रुपये है।

कैसी है कंपनी की आर्डर बुक?

WABAG ने अगस्त में चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवेज बोर्ड (CMWSSB) से 7 साल की अवधि के लिए चेन्नई के नेम्मेली में 110 MLD SWRO डिसेलिनेशन प्लांट के संचालन और रखरखाव (O&M) के लिए लगभग 415 करोड़ रुपये का दोबारा ऑर्डर हासिल किया था।

WABAG ने 55 प्रतिशत इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) और 45 प्रतिशत ओएंडएम के स्वस्थ मिश्रण के साथ लगभग 11,000 करोड़ रुपये की हाई क्वालिटी वाली ऑर्डर बुक बनाए रखी है, जिससे कंपनी को भविष्य के राजस्व के लिए आत्मविश्वास और दृश्यता मिली है।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement