facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata के इस शेयर ने कराई Rekha Jhunjhunwala की बल्ले-बल्ले, मात्र 10 मिनट में 233 करोड़ रुपये बढ़ गई नेटवर्थ

Advertisement

शेयर बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर टाइटन के शेयरों में 49.70 रुपये का उछाल आया है। शेयरों में आई इस तेजी से रेखा झुनझुनवाला की दौलत 233 करोड़ रुपये बढ़ गई।

Last Updated- April 20, 2023 | 8:03 PM IST
Rekha jhunjhunwala

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: इंडियन स्टॉक मार्केट के दिग्गज इन्वेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला (rakesh jhunjhunwala) के सबसे पसंदीदा शेयरों में से एक में जोरदार तेजी से उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को बड़ा फायदा हुआ है।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर में कारोबार की शुरुआत के साथ ही जोरदार देखी गई। टाइटन शेयर की कीमत आज मजबूती के साथ ओर खुली और मार्केट के खुलने के 10 मिनट के भीतर 2,619 रुपये प्रति शेयर के हाई लेवल पर पहुंच गई।

इस जोरदार तेजी से टाइटन के शेयर की कीमत में 49.70 रुपये प्रति शेयर का उछाल आया। इसका सबसे बड़ा फायदा रेखा झुनझुनवाला का हुआ और उनकी नेटवर्थ 233 करोड़ रुपये बढ़ गई।

कैसे बड़ी रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ?

जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के लिए टाइटन कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पास 4,69,45,970 टाइटन शेयर हैं, जो टाटा ग्रुप की इस कंपनी की टोटल पेड अप कैपिटल (total paid up capital) का 5.29 प्रतिशत है।

टाइटन के शेयर की कीमत आज 10 मिनट में 49.70 रुपये बढ़ गई। इसका मतलब है, गुरुवार के सेशन के पहले 10 मिनट में टाइटन शेयर की कीमत में वृद्धि के कारण रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ में 2,33,32,14,709 रुपये या लगभग 233 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

टाइटन के शेयर में जोरदार उछाल

शेयर बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर टाइटन के शेयरों में 49.70 रुपये का उछाल आया है। शेयरों में आई इस तेजी से रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की दौलत 233 करोड़ रुपये बढ़ गई।

टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2790 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1827.15 रुपये है। दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया था।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement