facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1:1.5 Bonus Share दे रही ये Textile company, 5 साल में दिया 923% रिटर्न

Advertisement

VTM Ltd का बड़ा ऐलान: शेयरधारकों को बोनस शेयर और पहले ही मिल चुका है डिविडेंड

Last Updated- April 16, 2025 | 9:31 PM IST
Bonus Share

टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनी VTM Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए आज 16 अप्रैल को बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वह हर 1 शेयर पर 1.5 बोनस शेयर देगी। यानी अगर आपके पास कंपनी के 10 शेयर हैं, तो आपको 15 बोनस शेयर और मिलेंगे।

यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलट के ज़रिए रखा जाएगा। कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट की जानकारी नहीं दी है। शेयरों का फेस वैल्यू ₹1 है।

गौरतलब है कि कंपनी ने जनवरी में अपने निवेशकों को ₹0.25 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड पहले ही दिया था। VTM का शेयर आज ₹203.10 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹199.15 से ₹3.95 या 1.98% ऊपर है। आज कुल 1.54 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जबकि पिछले दो हफ्तों का औसत मात्र 0.47 लाख रहा।

पिछले 6 महीने में 173% का रिटर्न

VTM के शेयर ने पिछले 6 महीने में शानदार 173.09% का रिटर्न दिया है। एक हफ्ते में ही यह शेयर 6% चढ़ा है।

1 से 5 साल तक के जबरदस्त रिटर्न

VTM के शेयर ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। पिछले 1 साल में यह स्टॉक करीब 183.62% चढ़ा है। 2 साल में इसकी बढ़त और तेज़ रही और इसने 314.83% का रिटर्न दिया। 3 साल का आंकड़ा भी इसी के आसपास है, जहां स्टॉक ने 314.49% की छलांग लगाई। लेकिन सबसे दमदार प्रदर्शन पिछले 5 सालों में देखने को मिला, जहां इस शेयर ने निवेशकों को 923.17% का रिटर्न देकर उनकी पूंजी को कई गुना बढ़ा दिया।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement