facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले साल तक लिस्ट होगी Tiger Capital

Advertisement

Tiger Capital के प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने बताया कि कंपनी अगले वित्त वर्ष तक भारतीय शेयर बाजारों पर सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है।

Last Updated- July 04, 2024 | 10:01 PM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड

बेन कैपिटल समर्थित टाइगर कैपिटल अगले वित्त वर्ष तक अपने शेयर भारतीय शेयर बाजारों पर सूचीबद्ध कराने की योजना बना रही है। टाइगर कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा है कि कंपनी ने अपनी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) मौजूदा 5,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच साल में 20,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है।

विशेष बातचीत में गुप्ता ने कहा कि बढ़ते व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए फाइनैंस कंपनी चालू वित्त वर्ष में 600 लोगों को शामिल करने की उम्मीद कर रही है। वह देश में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 60-65 नई शाखाएं खोल रही है।

गुप्ता ने कहा, ‘हमने राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में पैठ बढ़ाने का निर्णय लिया है।’ अभी कंपनी की 90 प्रतिशत हिस्सेदारी बेन कैपिटल के पास है, जबकि बाकी हिस्सेदारी इसके कर्मचारियों के पास है। पिछले साल बेन कैपिटल के अधिग्रहण करने के बाद कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग अदाणी कैपिटल से बदलकर टाइगर कैपिटल कर ली।

गुप्ता ने कहा, ‘हमारा ध्यान माइक्रो सेगमेंट पर है क्योंकि हम छोटे व्यवसायों, किसानों और पहली बार घर खरीदने वालों को सेवाएं देते हैं। हमारे सभी ऋण सुरक्षित और जमानत के साथ हैं और हम कोई गैर-जमानती ऋण नहीं देते हैं। हमारे ऋण आम तौर पर आय सृजन या घर खरीदने या निर्माण के लिए मुहैया कराए जाते हैं। आज प्रौद्योगिकी विकास के कारण उधारक लेने वालों के लिए ऋण की पहुंच और उपलब्धता में सुधार हुआ है और इसमें वृद्धि हुई है।’

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement