facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group Stocks: Titan और Tata Consumer? ब्रोकरेज ने बताया किस शेयर में मिल सकता है 23% तक रिटर्न

Advertisement

मार्च तिमाही नतीजों के बाद टाटा ग्रुप की दो बड़ी कंपनियां Titan और Tata Consumer Products बाजार और ब्रोकरेज हाउस की रडार पर हैं

Last Updated- May 11, 2026 | 3:58 PM IST
TATA

टाटा ग्रुप की दो बड़ी कंपनियां Titan और Tata Consumer Products अपने मार्च तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की रडार पर हैं। दोनों कंपनियों ने बिक्री के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन बाजार की प्रतिक्रिया अलग रही। Tata Consumer के शेयर में जोरदार तेजी आई, जबकि Titan का शेयर अच्छे नतीजों के बावजूद टूट गया। सोमवार को कमजोर बाजार के बीच Tata Consumer Products का शेयर करीब 8 प्रतिशत चढ़कर 1,269 रुपये तक पहुंच गया। वहीं Titan का शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 4,197 रुपये पर आ गया।

Titan के नतीजों में क्या रहा खास?

Titan ने Q4FY26 में मजबूत ग्रोथ दिखाई। कंपनी की कुल आय में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ज्वेलरी कारोबार में 45 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। Tanishq, Mia और Zoya जैसे ब्रांड्स की मांग मजबूत रही। रिकॉर्ड ऊंचे सोने के दाम के बावजूद ग्राहकों की संख्या करीब 8 प्रतिशत बढ़ी। औसत टिकट साइज भी लगभग 40 प्रतिशत बढ़ा। यानी लोग कम नहीं बल्कि ज्यादा कीमत की खरीदारी कर रहे हैं।

लेकिन बाजार की चिंता कंपनी के मार्जिन को लेकर रही। गोल्ड कॉइन की बिक्री बढ़ने, स्टडेड ज्वेलरी की हिस्सेदारी घटने और मार्केटिंग खर्च बढ़ने से ज्वेलरी कारोबार का EBIT मार्जिन घटकर करीब 10.5 प्रतिशत रह गया। कंपनी ने खुद माना कि अगर सोने की कीमतें लगातार ऊंची रहीं, तो मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। यही वजह रही कि मजबूत बिक्री के बावजूद शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली।

हालांकि ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस अब भी Titan पर भरोसा जता रहे हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर पर 5,100 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 13 प्रतिशत संभावित रिटर्न दिखाता है। मोतीलाल ओसवाल ने 5,300 रुपये का लक्ष्य रखा है, यानी करीब 18 प्रतिशत अपसाइड की उम्मीद है। एंटीक ने 5,190 रुपये और नुवामा ने 5,240 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि शादी-ब्याह की मजबूत मांग, गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम और हल्के वजन वाली ज्वेलरी आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं।

Tata Consumer ने क्यों किया प्रभावित?

Tata Consumer Products ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे दिए। कंपनी अब सिर्फ चाय और नमक बेचने वाली कंपनी नहीं रह गई है। फूड, कॉफी, रेडी टू ड्रिंक पेय और हेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का मुनाफा बढ़ा है और भारत में उसके ब्रांडेड कारोबार में 88 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई। Tata Sampann ब्रांड की बिक्री 69 प्रतिशत बढ़ी। नमक की बिक्री में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं रेडी टू ड्रिंक पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

Also Read | टूटकर 975 रुपये पर आया SBI, ब्रोकरेज को अब भी दिख रहा 300 रुपये तक का अपसाइड

इन नतीजों के बाद ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर को ADD से अपग्रेड कर BUY कर दिया और 1,450 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 23 प्रतिशत संभावित रिटर्न दिखाता है। मोतीलाल ओसवाल ने भी 1,450 रुपये का लक्ष्य रखा है, जबकि नुवामा ने 1,435 रुपये का टारगेट दिया है।

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि Tata Consumer अब सिर्फ एक FMCG कंपनी नहीं बल्कि तेजी से एक बड़ा फूड और बेवरेज प्लेटफॉर्म बन रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement