facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Stocks to Watch Today: टाटा स्टील, टोरेंट फार्मा, BHEL से लेकर अदाणी तक- आज इन 15 शेयरों पर बाजार की नजर

Stocks to Watch Today: मेरिका के वॉल स्ट्रीट पर शुक्रवार को रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद यह बढ़त देखने को मिली है। इस बीच ये 15 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में

Last Updated- June 30, 2025 | 8:28 AM IST
Stocks to watch today

सोमवार को एशिया-पैसिफिक बाज़ारों में अच्छी तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 1.7% ऊपर रहा, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.2% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.85% मजबूत हुआ। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर शुक्रवार को रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद यह बढ़त देखने को मिली है। सुबह 7:05 बजे GIFT Nifty फ्यूचर्स 20 पॉइंट ऊपर 25,770 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। निवेशक आज भारत के मई महीने के इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग डेटा पर नज़र रखेंगे। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड डील्स और चीन का जून मैन्युफैक्चरिंग डेटा भी चर्चा में रहेगा।

आज 30 जून को ये 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे

1. टाटा स्टील को 1,007 करोड़ का टैक्स नोटिस

टाटा स्टील को GST डिपार्टमेंट से एक शोकॉज नोटिस मिला है। इसमें FY2018-19 से FY2022-23 के दौरान Input Tax Credit के गलत इस्तेमाल को लेकर ₹1,007.54 करोड़ की डिमांड की गई है।

2. टोरेंट फार्मा खरीदेगी JB केमिकल्स

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने बताया कि वह JB केमिकल्स में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए वह 74.48 मिलियन शेयर यानी 46.39% हिस्सेदारी ₹11,917 करोड़ में खरीदेगी। साथ ही, वह कर्मचारियों से भी 2.8% तक शेयर खरीद सकती है। कंपनी ₹1,639.18 प्रति शेयर की कीमत पर 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी।

3. अदाणी ग्रुप केस पर अमेरिकी कोर्ट की अपडेट

अमेरिका की SEC ने न्यूयॉर्क की कोर्ट को बताया कि गौतम अदाणी और सागर अदाणी को अभी समन और केस की कॉपी नहीं दी गई है। यह मामला सितंबर 2021 में 175 मिलियन डॉलर फंड जुटाने में अमेरिकी कानून के उल्लंघन से जुड़ा है।

4. टिटागढ़ रेल को पुणे मेट्रो से बड़ा ऑर्डर

टिटागढ़ रेल सिस्टम्स और उसकी एसोसिएट कंपनी टिटागढ़ फिरेमा को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ₹430.53 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें 12 इलेक्ट्रिक ट्रेन यूनिट्स बनानी हैं और स्टाफ को ट्रेनिंग देनी है।

5. बीएचईएल को अदाणी पावर से ₹6,500 करोड़ का ऑर्डर

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को अदाणी पावर से छह थर्मल यूनिट्स (800 मेगावॉट प्रत्येक) बनाने का ₹6,500 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

6. RVNL बना सबसे कम बोलीदाता

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के दुव्वाड़ा-राजमुंद्री और सामलकोट-काकीनाडा पोर्ट सेक्शन में बिजली सप्लाई सिस्टम (OHE) को अपग्रेड करना होगा। मौजूदा 1X25 केवी सिस्टम को 2X25 केवी सिस्टम में बदला जाएगा। इस काम में डिज़ाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत ₹213.22 करोड़ है।

7. NTPC की हरित ऊर्जा में प्रगति

NTPC की ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में 220 मेगावॉट के सोलर प्रोजेक्ट की अंतिम 120 मेगावॉट क्षमता को शुरू कर दिया है।

8. TVS होल्डिंग्स का निवेश

TVS होल्डिंग्स ने होम क्रेडिट इंडिया में ₹10 के 94.60 मिलियन शेयर सब्सक्राइब किए हैं। निवेश के बाद भी कंपनी की हिस्सेदारी 81.04% बनी हुई है।

9. गुजरात इंडस्ट्रीज पावर का नया सोलर प्रोजेक्ट

इस स्मॉल-कैप कंपनी ने कच्छ के खवड़ा इलाके में 600 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का 105 मेगावॉट हिस्सा शुरू कर दिया है।

10. वारी एनर्जी को अमेरिका से बड़ा ऑर्डर

वारी एनर्जी की अमेरिकी सब्सिडियरी को अमेरिका के एक डिवेलपर से 540 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

11. सुजलॉन एनर्जी को मिली राहत

SEBI ने सुजलॉन एनर्जी के खिलाफ 2022 में शुरू की गई जांच बंद कर दी है। सेबी को किसी तरह की अनियमितता के सबूत नहीं मिले।

12. ITD सेमेंटेशन को अंतरराष्ट्रीय ठेका

ITD Cementation इंडिया को ₹580 करोड़ (67.4 मिलियन डॉलर) का एक इंटरनेशनल मरीन कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

13. भारत फोर्ज में पारिवारिक विवाद

बाबा कल्याणी की बहन सुगंधा हीरेमठ ने गौरिशंकर कल्याणी पर पारिवारिक संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मामला HUF स्ट्रक्चर से जुड़ा है।

14. मझगांव डॉक का अंतरराष्ट्रीय विस्तार

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने श्रीलंका की कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी लेने को मंज़ूरी दी है। यह सौदा ₹452 करोड़ (52.96 मिलियन डॉलर) में हुआ है।

15. एशियन पेंट्स की रणनीतिक खरीद

JSW पेंट्स के अक्ज़ो नोबेल को खरीदने के बाद एशियन पेंट्स ने भी ‘White Teak’ चलाने वाली कंपनी में बची हुई 40% हिस्सेदारी ₹188 करोड़ में खरीद ली है।

First Published - June 30, 2025 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट