facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Breakout Stocks: 3 शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्तों में 13% तक अपसाइड की उम्मीद

Advertisement

टेक्निकल चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट, वॉल्यूम में तेजी और बुलिश संकेत, अगले 3-4 हफ्तों में 13% तक रिटर्न की उम्मीद

Last Updated- May 04, 2026 | 3:15 PM IST
Stock Market

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों के चार्ट मजबूत संकेत दे रहे हैं। टेक्निकल सेटअप के आधार पर इन शेयरों में आने वाले 3 से 4 हफ्तों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि इन शेयरों ने अहम रेजिस्टेंस लेवल तोड़े हैं और वॉल्यूम में भी मजबूती दिखी है।

एक्सिस डायरेक्ट की वीकली टेक्निकल रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, अदाणी पोर्ट्स और रामकृष्ण फोर्जिंग्स में शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी के मौके दिख रहे हैं।

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर में मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर ने मीडियम टर्म की गिरती हुई ट्रेंडलाइन को पार किया है और यह तेजी मजबूत वॉल्यूम के साथ आई है। इसका मतलब है कि बाजार में इस शेयर को लेकर खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ी है।

रिपोर्ट के मुताबिक शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। यह संकेत देता है कि इसका टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत है। एक्सिस डायरेक्ट ने इस शेयर को 3,570 से 3,500 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3,415 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। आने वाले 3 से 4 हफ्तों में शेयर 3,785 से 3,920 रुपये तक जा सकता है, यानी करीब 7 से 11 प्रतिशत तक अपसाइड दिख रहा है।

अदाणी पोर्ट्स

अदाणी पोर्ट्स के शेयर में भी तेजी का सेटअप बनता दिख रहा है। शेयर ने 1,617 रुपये के आसपास के कई रेजिस्टेंस लेवल को पार किया है। इसके साथ ही चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल बनी है, जो तेजी जारी रहने का संकेत देती है।

शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, यानी गिरावट पर खरीदारी आ रही है और हर बार शेयर ऊंचे स्तर बना रहा है। एक्सिस डायरेक्ट ने अदाणी पोर्ट्स को 1,650 से 1,618 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1,555 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शेयर 1,790 से 1,850 रुपये तक जा सकता है, यानी करीब 10 से 13 प्रतिशत तक तेजी की उम्मीद है।

रामकृष्ण फोर्जिंग्स

रामकृष्ण फोर्जिंग्स में भी चार्ट पर पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं। शेयर ने 585 रुपये के पास डबल बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। आमतौर पर यह पैटर्न गिरावट रुकने और नई तेजी शुरू होने का संकेत माना जाता है।

Also Read | Kotak Bank Q4: मुनाफा बढ़ा, NPA घटा, अब क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने बताई स्ट्रैटेजी और टारगेट

ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे इस तेजी को मजबूती मिलती है। एक्सिस डायरेक्ट ने इस शेयर को 590 से 580 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 563 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है। अगले 3 से 4 हफ्तों में शेयर 630 से 657 रुपये तक जा सकता है, यानी करीब 8 से 12 प्रतिशत तक अपसाइड की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement