facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: सात बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा ₹96,201 करोड़, RIL और बजाज फाइनेंस चमके

Advertisement

Market Cap: पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का मार्केट कैप ₹96,201 करोड़ बढ़ा, जिसमें RIL और बजाज फाइनेंस सबसे आगे रहे।

Last Updated- November 30, 2025 | 11:24 AM IST
Stock Market
Representative Image

MCap: पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात की कुल मार्केट कैप यानी बाजार मूल्य में ₹96,201 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस ने सबसे ज्यादा लाभ उठाया। शेयर बाजार में बढ़त के साथ निवेशकों का रुझान भी सकारात्मक रहा।

बीते सप्ताह BSE का सेंसेक्स 474.75 अंक यानी 0.55% बढ़कर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स ने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 86,055.86 अंक छुआ।

टॉप 10 कंपनियों में हालात इस तरह रहे:

  • Reliance Industries का मार्केट कैप ₹28,282.86 करोड़ बढ़कर ₹21,20,335.47 करोड़ हो गया।

  • Bajaj Finance की कीमत में ₹20,347.52 करोड़ का इजाफा हुआ और इसकी कुल वैल्यू ₹6,45,676.11 करोड़ हुई।

  • HDFC Bank का मार्केट कैप ₹13,611.11 करोड़ बढ़कर ₹15,48,743.67 करोड़ रहा।

  • ICICI Bank का मार्केट कैप ₹13,599.62 करोड़ बढ़कर ₹9,92,725.97 करोड़ हो गया।

  • Hindustan Unilever Limited (HUL) का मार्केट कैप ₹7,671.41 करोड़ बढ़कर ₹5,79,644.16 करोड़ हुआ।

  • State Bank Of India का मार्केट कैप ₹6,415.28 करोड़ बढ़कर ₹9,04,185.15 करोड़ हो गया।

  • Infosys की मार्केट वैल्यू ₹6,273.15 करोड़ बढ़कर ₹6,47,961.98 करोड़ रही।

हालांकि, कुछ कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट भी देखी गई:

  • Bharti Airtel का मार्केट कैप ₹35,239.01 करोड़ घटकर ₹11,98,040.84 करोड़ रह गया।

  • LIC का मार्केट कैप ₹4,996.75 करोड़ घटकर ₹5,65,581.29 करोड़ हुआ।

  • TCS का मार्केट कैप ₹3,762.81 करोड़ घटकर ₹11,35,952.85 करोड़ रहा।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग इस प्रकार रही:

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर, उसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement