facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन दो शेयरों में दिख रही दमदार तेजी, एक्सपर्ट ने कहा- ₹2,100 तक जा सकता है भाव – जानें सही एंट्री लेवल

Advertisement

Stocks to Buy: ओशो कृष्ण के मुताबिक ICICI Lombard और KFin Technologies में तकनीकी चार्ट पर दिख रही मजबूती, गिरावट पर खरीदने की मिल रही सलाह

Last Updated- June 23, 2025 | 8:08 AM IST
Osho Krishan of Angel One recommends buying this healthcare stock Angel One के Osho Krishan की सलाह, इस हेल्थकेयर स्टॉक पर लगाएं पैसा

Stock market tips:

ICICI Lombard General Insurance

Angel One के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स एनालिस्ट ओशो कृष्ण के मुताबिक, ICICI Lombard General Insurance (NSE: ICICIGI) ने बीते कुछ महीनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। यह स्टॉक अब “हायर हाई–हायर लो” के पैटर्न में चल रहा है, जो किसी भी शेयर में मजबूती का संकेत होता है। उन्होंने बताया कि शेयर ने 200-Day SMA को पार करते हुए एक “राउंडिंग बेस फॉर्मेशन” बनाया है, जो दर्शाता है कि इसमें अब ट्रेंड रिवर्सल यानी लंबे समय की तेजी शुरू हो सकती है। इसके साथ ही 14-दिनों वाला RSI भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है।

ओशो कृष्ण की सलाह:

गिरावट पर ₹1,950-₹1,940 के स्तर पर खरीदें | स्टॉपलॉस ₹1,860 | टारगेट प्राइस ₹2,100

KFin Technologies

दूसरा शेयर जो ओशो कृष्ण के मुताबिक निवेशकों के लिए बेहतर मौका बन रहा है, वह है KFin Technologies (NSE: KFINTECH)। उन्होंने बताया कि यह शेयर अब अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (EMA) और 200-Day SMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शेयर में ताकत को दर्शाता है।

बीते कुछ सत्रों में इस शेयर में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है, जो बताता है कि निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। साथ ही, डेली चार्ट पर “हायर लो फॉर्मेशन” और 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के ऊपर टिके रहना शेयर की मजबूती को और बढ़ाता है।

ओशो कृष्ण की सलाह:

गिरावट पर ₹1,250-₹1,230 के स्तर पर खरीदें | स्टॉपलॉस ₹1,160 | टारगेट प्राइस ₹1,380

(डिस्क्लेमर: यह स्टोरी Angel One के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्ण की राय पर आधारित है। यह उनकी निजी राय है और निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement