facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इनसाइडर के लिए हुआ ‘ट्रेडिंग प्लान’ लचीला, सेबी ने दी राहत

Advertisement

भाव पर असर डालने वाली अप्रका​शित जानकारी (यूपीएसआई) तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ प्रबंधन और मुख्य अ​धिकारियों को इनसाइडर माना जाता है।

Last Updated- June 26, 2024 | 9:53 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

सूचीबद्ध कंपनियों के वरिष्ठ अ​धिकारियों को राहत देते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘ट्रेडिंग प्लान’ में लचीलापन मुहैया कराते हुए भेदिया कारोबार निषेध (पीआईटी) के नियमों में संशोधन किया है। ये ट्रेडिंग प्लान इनसाइडर को अपने ही शेयरों में सौदा करने की अनुमति देते हैं।

भाव पर असर डालने वाली अप्रका​शित जानकारी (यूपीएसआई) तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ प्रबंधन और मुख्य अ​धिकारियों को इनसाइडर माना जाता है। नियमों के अनुसार भेदिया कारोबार से बचने के लिए उनके पास सौदे करने के लिए एक सीमित रास्ता ही होता है।

इन इनसाइडर यानी भेदिया कारोबारियों को एक ऐसा ‘ट्रेडिंग प्लान’ देना होता है, जिसमें शेयर की कीमत, राशि और लेनदेन की तारीख को पहले से बताया जाता है। सेबी ने ट्रेडिंग प्लान के खुलासे और क्रियान्वयन के बीच न्यूनतम कूल-ऑफ अवधि को छह महीने से घटाकर चार महीने कर दिया है। बाजार नियामक ने ट्रेडिंग प्लान में शेयर खरीदने या बेचने के लिए 20 प्रतिशत का कीमत दायरा भी तय किया है।

इसके अलावा बाजार नियामक ने भेदिया कारोबारियों को यह स्वायत्तता भी दी है कि अगर एक्जीक्यूशन प्राइस ट्रेडिंग प्लान में उनके द्वारा बताई सीमा से अलग है तो वे ट्रेड न करें।

हालांकि इस पर अमल न करने की सूरत में उनको ट्रेडिंग प्लान समा​प्ति के दो दिन के अंदर कंपनी के अनुपालन अ​धिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी और कारण बताने के साथ-साथ दस्तावेज भी सौंपने होंगे। संशोधित नियम तीन महीने बाद लागू होंगे। इन संशोधन का प्रस्ताव पहली बार पिछले साल नवंबर में रखा गया था।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement