facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1720% का मोटा डिविडेंड! TVS होल्डिंग्स का बड़ा धमाका, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

TVS होल्डिंग्स ने 86 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 5 रुपये हैं जिसके हिसाब से यह 1720 फीसदी बैठता है

Last Updated- March 29, 2026 | 4:10 PM IST
dividend stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। TVS मोटर की प्रमोटर कंपनी TVS होल्डिंग्स ने अपने शेयरधारकों को मजबूत रिटर्न देने की परंपरा जारी रखा है। कंपनी ने अपने निवेशकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1720% का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बीते दिनों हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने यह फैसला लिया।

डिविडेंड का पूरा हिसाब-किताब

TVS होल्डिंग्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 86 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 5 रुपये है जिसके हिसाब से यह 1720 फीसदी बैठता है। कंपनी में कुल 2,02,32,104 इक्विटी शेयर हैं, जिसके चलते इस डिविडेंड पर कुल 174 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट की जानकारी

शेयरधारकों को यह डिविडेंड पाने के लिए 2 अप्रैल 2026 तक शेयर अपने नाम रखने होंगे। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 तय किया है। यानी जो लोग उस दिन शाम तक शेयर होल्ड करते होंगे, चाहे वे फिजिकल फॉर्म में हों या डीमैट अकाउंट में, उन्हें ही यह डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान डिक्लेयर होने के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। मतलब कंपनी जल्द ही शेयरधारकों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देगी।

Also Read: TVS Motor से लेकर CRISIL तक, अगले हफ्ते ये 7 दिग्गज कंपनियां बांटेंगी मुनाफा; चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

पिछले सालों में भी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को अच्छा-खासा डिविडेंड दिया है। साल 2025 में मार्च में 92 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था। 2024 में अप्रैल में 94 रुपये और 2023 में फरवरी में 59 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भुगतान हुआ था।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर BSE पर 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 14021.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 7.14 फीसदी की गिरावट आई है। अगर लंबे समय में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 58.81 फीसदी, 72.94 फीसदी और 442.87 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते दस साल में कंपनी का शेयर 702.95 फीसदी उछला है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 28,500.23 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement