facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दोपहिया बाजार में TVS मोटर की पकड़ मजबूत, GST घटने व इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च से शेयर में 23% की तेजी

Advertisement

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि अगले साल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को लागू करने से संबंधित कोई भी नियम कीमतों में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है

Last Updated- September 25, 2025 | 9:31 PM IST
TVS
प्रतीकात्मक तस्वीर

दोपहिया निर्माता टीवीएस मोटर के शेयर को नई पेशकशों, जीएसटी में कटौती और बेहतर वृद्धि से मजबूती मिलने की उम्मीद है। अगस्त की शुरुआत से अब तक कंपनी का शेयर 23 फीसदी तक चढ़ा है, जबकि इस अवधि में इसी क्षेत्र की दूसरी कंपनियों के शेयरों में औसत रिटर्न सिर्फ 7 प्रतिशत रहा। प्रीमियम सेगमेंट में मांग बढ़ने से आगे भी यह बढ़त जारी रह सकती है।

शेयर को तत्काल लाभ जीएसटी दरों में कटौती से मिलेगा। 350सीसी से कम इंजन क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है। इसमें कटौती से इस कैटेगरी के वाहनों की कीमत में लगभग 8 प्रतिशत की कमी होने की उम्मीद है। कोटक सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि घरेलू दोपहिया बाजार में स्कूटर सेगमेंट का बड़ा हिस्सा होने और इसके बाद के ट्रेंड को देखते हुए टीवीएस मोटर को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।

ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026-28 के लिए टीवीएस मोटर के आय अनुमान को 10-15 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ऋषि वोरा और अपूर्वा देसाई ने मध्यावधि में उद्योग के रुझानों को देखते हुए टीवीएस मोटर के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के कारण कंपनी के शेयर को ‘जोड़ें’ रेटिंग दी है।

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि अगले साल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को लागू करने से संबंधित कोई भी नियम कीमतों में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे जीएसटी में कटौती से होने वाला लाभ कम हो जाएगा। इन नियमों को लागू करने का असर एंट्री लेवल सेगमेंट पर सबसे ज्यादा होगा, क्योंकि यह सेगमेंट  मत के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है।

पिछले महीने नई पेशकशें भी एक अन्य कारण हैं। टीवीएस ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए दो स्कूटर पेश किए। 28 अगस्त को आईक्यूब से बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर लॉन्च किया गया, जबकि टीवीएस एनटोर्क 150 को देश का पहला हाइपर स्पोर्ट्स स्कूटर बताया गया, जो बेहतरीन राइडिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

नोमूरा रिसर्च के कपिल सिंह और सिद्धार्थ बेरा के अनुसार इस रणनीति से पता चलता है कि टीवीएस दोपहिया ईवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और साथ ही प्रीमियम इंटरनल कम्बशन इंजन (आईसीई) स्कूटर सेगमेंट को भी बढ़ाना चाहती है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी दोपहिया उद्योग में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement