facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor का शेयर 6 फीसदी चढ़ा

Advertisement

TVS ने सोमवार को पहली तिमाही में अब तक का सर्वोच्च कर पूर्व लाभ 610 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 41 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- July 25, 2023 | 10:49 PM IST
TVS Motor

पहली तिमाही के उत्साहजनक नतीजे और देसी व निर्यात बाजारों में मांग सुधरने पर कंपनी को लाभ मिलने की उम्मीद में टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी का शेयर मंगलवार को करीब छह फीसदी उछल गया। कंपनी का शेयर 5.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1,381 रुपये पर बंद हुआ।

दोपहिया विनिर्माता ने सोमवार को पहली तिमाही में अब तक का सर्वोच्च कर पूर्व लाभ 610 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 41 फीसदी ज्यादा है। तिमाही में कंपनी का कर पश्चात लाभ सालाना आधार पर 46 फीसदी की बढ़त के साथ 468 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 410 करोड़ रुपये रहा था।

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी का सुधरता फ्रैंचाइजी आगे मार्जिन में और विस्तार की गुंजाइश बनाता है। जेफरीज ने एक नोट में कहा, टीवीएस का निर्यात वॉल्यूम पहली तिमाही में सालाना आधार पर 33 फीसदी घटा, लेकिन क्रमिक आधार पर इसमें सुधार शुरू हो चुका है। टीवीएस ने कहा कि निर्यात बाजार में खुदरा बिक्री क्रमिक आधार पर बढ़ रही है और दूसरी छमाही में सामान्य हो जाएगी।

Also read: Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट बंद; JSW स्टील 3% चढ़ा, एशियन पेंट्स 4% तक गिरा

नोट में यह भी कहा गया है कि लंबी अवधि तक मार्जिन में सुस्ती के बाद टीवीएस अपनी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले अंतर घटा रही है।

जेफरीज के मुताबिक, कंपनी का एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 10-17 के औसत 6.4 फीसदी के मुकाबले वित्त वर्ष 23 में 10.1 फीसदी पर पहुंचा और वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 10.6 फीसदी। ऐसे में हम वित्त वर्ष 24-26 ई में 11.1-11.9 फीसदी की उम्मीद कर रहे हैं, जिसे वॉल्यूम में सुधार आदि से सहारा मिलेगा। इस साल अब तक के आधार पर टीवीएस मोटर का शेयर 29 फीसदी बढ़ा है।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement