facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

Advertisement

MRF ने साफ किया है कि इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 13 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट रखी गई है

Last Updated- February 06, 2026 | 3:16 PM IST
MRF dividend

टायर सेक्टर की दिग्गज कंपनी MRF ने एक बार फिर अपने शेयरधारकों को खुश करने वाला ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹3 प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर कर लिया है। यह फैसला 6 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया, जिसने निवेशकों की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

13 फरवरी को तय होगी पात्रता, कब मिलेगा पैसा

MRF ने साफ किया है कि इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 13 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट रखी गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास MRF के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी के मुताबिक यह डिविडेंड 27 फरवरी 2026 या उसके बाद शेयरधारकों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

नतीजों के साथ आया डिविडेंड का भरोसा

MRF ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2025–26 की तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 119 प्रतिशत बढ़कर 692 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में MRF का मुनाफा 315.46 करोड़ रुपये था।

तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में मजबूत बढ़त देखने को मिली है। दूसरी तिमाही के मुकाबले Q3 में मुनाफा 31.6 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 525.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डिविडेंड में MRF की पुरानी परंपरा

अगर MRF के डिविडेंड इतिहास पर नजर डालें तो कंपनी लगातार शेयरधारकों को रिवॉर्ड करती आई है। जुलाई 2025 में जहां कंपनी ने ₹229 प्रति शेयर का बड़ा फाइनल डिविडेंड दिया था, वहीं इसके बाद नवंबर 2025 और फरवरी 2025 में भी ₹3-₹3 के अंतरिम डिविडेंड घोषित किए गए। नवंबर 2024 में भी कंपनी ने निवेशकों को 3 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का तोहफा दिया था।

Also Read | MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

MRF के शेयर में जबरदस्त उछाल, एक दिन में 8.78% की तेजी

आज MRF Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई। शेयर ने आज 1,46,780 रुपये पर बंद होकर पिछले बंद मूल्य 1,34,933.55 रुपये की तुलना में +11,846.45 रुपये (+8.78%) का उछाल लगाया। दिन की शुरुआत शेयर ने 1,34,900 रुपये से की और हाई 1,49,000 रुपये तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम स्तर 1,33,661.80 रुपये रहा।

MRF का 52 सप्ताह हाई 1,63,500 रुपये और लो 1,00,500 रुपये है। वर्तमान बाजार पूंजीकरण लगभग 62,251.50 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - February 6, 2026 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement