facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Udaan IPO: Udaan ने भरी नई उड़ान, NCLT से मंजूरी के बाद IPO की तैयारी शुरू!

Advertisement

इस फैसले के बाद उड़ान ने अपनी सभी बिजनेस इकाइयों को एक ही प्लेटफॉर्म, हाइवलूप ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, के तहत लाने की योजना बनाई है।

Last Updated- January 14, 2025 | 9:14 PM IST
NCLT

भारत की B2B ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान अब बड़े कदम उठाने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को अपने कॉरपोरेट पुनर्गठन प्लान के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से हरी झंडी मिल गई है। इस फैसले के बाद उड़ान ने अपनी सभी बिजनेस इकाइयों को एक ही प्लेटफॉर्म, हाइवलूप ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, के तहत लाने की योजना बनाई है।

IPO की राह पर उड़ान

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी में है। यह पुनर्गठन कंपनी को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और बाजार में अपनी मौजूदगी को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

इस पुनर्गठन के बाद उड़ान की सभी सेवाएं—जैसे एडवांस तकनीकी प्लेटफॉर्म, बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, होलसेल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स—एक ही छत के नीचे आ जाएंगी। इससे कंपनी को अपने छोटे-छोटे ग्राहकों, खासकर भारत के किराना दुकानदारों को बेहतर सेवा देने में आसानी होगी।

कैसा रहा प्रदर्शन?

उड़ान का FY23-24 का राजस्व 5,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी ने अपने खर्चों पर लगाम लगाते हुए EBITDA घाटा 36% घटाकर 923 करोड़ रुपये किया और SG&A खर्च 35% कम किया। यही नहीं, 2024 में अब तक कंपनी ने 60% राजस्व वृद्धि और 50% ज्यादा डेली ट्रांजैक्शन करने वाले खरीदार जोड़े हैं। उड़ान का मुकाबला अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट जैसे दिग्गजों से है। B2B ई-कॉमर्स का बाजार 2027 तक 125 अरब डॉलर को पार कर सकता है, ऐसे में उड़ान के पास अपनी पकड़ मजबूत करने का शानदार मौका है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement