facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unihealth Consultancy IPO: हेल्थकेयर सर्विस देने वाली कंपनी का आ रहा आईपीओ, 12 सितंबर तक लगा सकते हैं पैसे

Advertisement

इस आईपीओ के तहत 126-132 रुपये के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी।

Last Updated- September 08, 2023 | 12:36 PM IST
IPO

Unihealth Consultancy IPO: हेल्थकेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी (Unihealth Consultancy) का आईपीओ आज यानी 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसकी आईपीओ में निवेश करने की आखिरी तारीख अगले हफ्ते के मंगलवार यानी 12 सितंबर है।

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट के रुझान की बात करें, तो इस एसएमई कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये यानी 22.73 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि बिजनेस स्टैंडर्ड और मार्केट एक्सपर्ट्स ये सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश के पहले ग्रे मार्केट से अधिक कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स का आंकलन करना बेहद जरूरी है।

प्राइस बैंड

इस आईपीओ के तहत 126-132 रुपये के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को फाइनल होगा और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 21 सितंबर को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 42.84 लाख नए शेयरों की बिक्री होगी।

ये भी पढ़ें- RR Kabel IPO: कंपनी ने फाइनल किया आईपीओ का प्राइस बैंड, जानें किस दिन खुलेगा इश्यू

कंपनी के बारे में

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी मुंबई में स्थित है और इसका कारोबार भारत के अलावा अफ्रीका के भी कई देशों में फैला हुआ है। यह मेडिटल सेंटर, हॉस्पिटल, कंसल्टेंसी सर्विसेज, दवाईयों और मेडिकल वैल्यू ट्रैवल जैसे बिजनेस सेगमेंट में है। कंपनी के क्लाइंट्स की बात करें तो कंपनी से मिली जानकारी किे मुताबि इसके क्लाइंट्स भारत के अलावा युगांडा, नाइजीरिया, तंजानिया, केन्या, जिम्बाब्वे, अंगोला, इथियोपिया, मोजांबिक और कांगो से हैं। कंपनी के फाइनेंसियल हेल्थ की बात करें तो बीते साल कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 101 फीसदी बढ़कर 7.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी 21 फीसदी उछलकर 46.03 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement