facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

REITs के यूनिटधारक बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स में भेज सकेंगे अपने प्रतिनिधिः Sebi

Advertisement

Sebi ने रीट्स के लिए नियमों को संशोधित करते हुए कहा है कि अब रीट्स के यूनिटधारकों को निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

Last Updated- August 18, 2023 | 6:15 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कॉरपोरेट प्रशासन मानकों में सुधार के लिए रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (REITs) के यूनिटधारकों को विशेष अधिकार देने के लिए नियम अधिसूचित किए हैं। इसके अलावा स्व-प्रायोजित रीट्स की संकल्पना भी पेश की गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने रीट्स के लिए नियमों को संशोधित करते हुए कहा है कि अब रीट्स के यूनिटधारकों को निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। इसके मुताबिक, रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट के कुल यूनिट में से 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखने वाले यूनिटधारकों को ही अपना निदेशक नामित करने का अधिकार होगा।

सेबी ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा कि रीट्स के निवेश प्रबंधकों के निदेशक मंडल में यूनिटधारकों की तरफ से नामित सदस्यों पर प्रबंधन संहिता के सिद्धांत लागू होंगे। नामित निदेशक अपने यूनिटधारक से संबंधित किसी भी लेनदेन में मतदान से अलग रहेगा। इसके साथ ही बाजार नियामक ने स्व-प्रायोजित निवेश प्रबंधक की अवधारणा पेश की है।

सेबी ने निवेश को स्व-प्रायोजित निवेश प्रबंधक में बदलने के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों का भी जिक्र किया है। यह कदम परिपक्व, स्वतंत्र और पेशेवर रूप से प्रबंधित निवेश प्रबंधकों के उभार का मौका देने और रीट्स के प्रायोजन के लिए एक अतिरिक्त निकासी विकल्प प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement