facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक शेयर टूट जाएगा 5 टुकड़ों में! इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी करने जा रही स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

इंजीनियरिंग सेक्टर की इस नामी कंपनी ने शेयरों के फेस वैल्यू को 5 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला लिया है, जिसके लिए एक्स-डेट व रिकॉर्ड डेट तय 22 जनवरी 2026 तय की गई है

Last Updated- January 17, 2026 | 2:54 PM IST
Avro india Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगले हफ्ते शेयर बाजार में एक कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों की नजर इंजीनियरिंग सेक्टर की नामी कंपनी यूनाइटेड वैन डेर हॉर्स्ट लिमिटेड पर रहने वाली है। इस कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसकी एक्स-डेट 22 जनवरी 2026 तय की गई है। इस दिन के बाद शेयर नई फेस वैल्यू के हिसाब से ट्रेड करेगा। आम तौर पर स्टॉक स्प्लिट को कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी और शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जाता है, इसलिए यह खबर निवेशकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यूनाइटेड वैन डेर हॉर्स्ट लिमिटेड अपने शेयर का स्प्लिट 5 रुपये के फेस वैल्यू से घटाकर 1 रुपये करने जा रही है। यानी हर एक पुराने शेयर के बदले निवेशकों को पांच नए शेयर मिलेंगे। इस स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 22 जनवरी 2026 रखी गई हैं। रिकॉर्ड डेट वही तारीख होती है, जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि कौन-से शेयरधारक इस कॉर्पोरेट एक्शन के हकदार होंगे।

गौरतलब है कि स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता, क्योंकि यह केवल शेयरों की संख्या और फेस वैल्यू में बदलाव होता है। हालांकि, शेयर की कीमत कम होने से छोटे निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना आसान हो जाता है। यही वजह है कि कई बार स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर में ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ती हुई देखने को मिलती है।

Also Read: अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा; पावर, ब्रोकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक तक लिस्ट में

स्टॉक स्प्लिट का निवेशकों के लिए क्या मतलब

स्टॉक स्प्लिट का सबसे बड़ा फायदा यह माना जाता है कि शेयर की कीमत कम होने से इसकी पहुंच ज्यादा निवेशकों तक हो जाती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी निवेशक के पास यूनाइटेड वैन डेर हॉर्स्ट लिमिटेड का एक शेयर है, तो स्प्लिट के बाद उसके पास उसी निवेश के बदले पांच शेयर हो जाएंगे। हालांकि, निवेश की कुल वैल्यू स्प्लिट के तुरंत बाद लगभग वही रहती है।

कई निवेशक स्टॉक स्प्लिट को कंपनी के मैनेजमेंट का पॉजिटिव संकेत भी मानते हैं, क्योंकि आमतौर पर वही कंपनियां स्प्लिट का फैसला करती हैं, जिनमें भविष्य में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद होती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत में तेजी ही आए। बाजार की चाल, कंपनी के नतीजे और सेक्टर का माहौल भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड वैन डेर हॉर्स्ट लिमिटेड के मामले में निवेशकों को यह ध्यान रखना होगा कि 22 जनवरी 2026 से पहले जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस स्टॉक स्प्लिट के पात्र माने जाएंगे। एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ नहीं मिलेगा।

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते होने जा रहा यह स्टॉक स्प्लिट उन निवेशकों के लिए अहम हो सकता है, जो कंपनी के शेयर को लंबे समय के नजरिये से देख रहे हैं और कॉर्पोरेट एक्शन को निवेश के एक अवसर के तौर पर समझते हैं।

Advertisement
First Published - January 17, 2026 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement