facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: 1 अगस्त को आ रहे हैं दो बड़ी कंपनियों के आईपी, NSE के Emerge प्लेटफॉर्म पर होगी लिस्टिंग

Advertisement

अगस्त को दो SME आईपीओ खुलने वाले हैं, जिसमें Oriana Power और Vinsys IT Services India शामिल हैं।

Last Updated- July 30, 2023 | 11:50 AM IST
Mamata Machinery IPO

Upcoming IPO: अगस्त महीने के पहले दिन यानी कि 1 अगस्त को दो कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। अगस्त को दो SME आईपीओ खुलने वाले हैं, जिसमें Oriana Power और Vinsys IT Services India शामिल हैं। इन कंपनियों की लिस्टिंग NSE के Emerge प्लेटफॉर्म पर होगी।

Vinsys IT कंपनी के आईपीओ की बात करें तो कंपनी का प्लान इस आईपीओ के जरिए 49.84 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके अलावा, Oriana Power 59.64 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है।

आइए जानते हैं, दोनों कंपनी के आईपीओ के बारे में डिटेल जानकारी-

Oriana Power IPO

नोएडा की ओरियाना पावर लिमिटेड का आईपीओ 1 अगस्त 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 अगस्त 2023 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 31 जुलाई 2023 को खुल जाएगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 115-118 रुपये के प्राइस बैंड की घोषणा की है। ओरियाना पावर के 59.64 करोड़ रुपये के आईपीओ में बुक-बिल्डिंग रूट के माध्यम से 50.55 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे।

केपिटलवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट
लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

ये भी पढ़ें- TVS Supply Chain Solutions को आईपीओ लाने के लिए SEBI की मंजूरी मिली

Vinsys IT IPO

पुणे की आईटी और सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी Vinsys IT Services India का आईपीओ भी 1 अगस्त को खुलेगा। इसकी क्लोजिंग डेट 4 अगस्त 2023 है। कंपनी मे आईपीओ के लिए 121-128 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के तहत बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से 38.94 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं। कंपनी सार्वजनिक पेशकश के जरिए 49.84 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ये भी पढ़ें- Zeal Global IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, 1 अगस्त तक लगेगी बोली

 

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement