facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: निवेश का अच्छा मौका! अगले हफ्ते आ रहे हैं 4 नए IPO

Advertisement

पहले से खुले पब्लिक इश्यू की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में Vodafone Idea Limited FPO और SME सेगमेंट में Faalcon Concepts IPO हैं,

Last Updated- April 21, 2024 | 8:24 AM IST

गुजरा हफ्ता आईपीओ के लिहाज से सुस्त रहा है। हालांकि अगले हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बाजार में कुल 4 आईपीओ आने वाले हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में सिर्फ एक ही आईपीओ जबकि SME सेगमेंट में 3 नए IPO खुलेंगे।

इसके साथ ही SME सेगमेंट की 4 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए नजर डालते हैं अगले हफ्ते आने वाले IPO पर–

Varyaa Creations IPO: सोमवार 22 अप्रैल को बोली लगाने के लिए ये आईपीओ खुलेगा और 25 अप्रैल तक निवेशक इसमें दांव लगा सकते हैं। 20.10 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

JNK India IPO: जेएनके इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 अप्रैल को खुलेगा। इसमें बोली लगाने के लिए 25 अप्रैल तक का मौका है। इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी इससे 649.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

ये भी पढ़ें- Jio Financial Services Q4 results: जियो फाइनेंशियल का मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा, कंपनी ने कमाए 418 करोड़ रुपये

Shivam Chemicals IPO: ये आईपीओ भी अगले हफ्ते की 23 अप्रैल को खुल रहा है। इसके बंद होने की तारीख 25 है। 20.18 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 44 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

पहले से खुले पब्लिक इश्यू की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में Vodafone Idea Limited FPO और SME सेगमेंट में Faalcon Concepts IPO हैं, जिनकी क्लोजिंग अगले हफ्ते होगी। Vodafone Idea Limited का FPO अगले हफ्ते लिस्ट भी होगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement