facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए वाहन, सिटी की रिपोर्ट से ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में अपर सर्किट

Advertisement

सिटी ने एक नोट में कहा है कि 38 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी पर हमारे सकारात्मक रुख की कई वजह है।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:47 PM IST
Ola Electric sales

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) का शेयर बुधवार को 20 फीसदी उछल गया और उसने कारोबार ऊपरी सीमा छू ली। कंपनी के नए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन की पेशकश से उपजे आशावाद के बीच निवेशकों ने इस शेयर को हाथोहाथ लिया। इस शेयर पर सकारात्मक मनोबल को सिटी के नोट से भी मजबूती मिली जिसने ओला का लंबी अवधि का परिदृश्य आकर्षक माना है।

कंपनी का शेयर 88.2 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह से दो दिन में कंपनी के शेयर की बढ़त 27 फीसदी पर पहुंच गई। इस शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए सिटी ने इसकी लक्षित कीमत 90 रुपये तय की है।

सिटी ने एक नोट में कहा है कि 38 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी पर हमारे सकारात्मक रुख की कई वजह है। वाहनों का व्यापक पोर्टफोलियो, आरऐंडडी पर मजबूती से ध्यान, बड़े पैमाने पर उत्पादन , जल्द पेश की जाने वाली मोटरसाइकल और इलेक्ट्रिक तिपहिया के संभावित वॉल्यूम की मजबूती इसमें शामिल है। हम स्वीकार करते हैं कि सेवा को लेकर धारणा नकारात्मक है, लेकिन मध्य अवधि में इसके खत्म होने की संभावना है क्योंकि वॉल्यूम में बढ़त के साथ आपूर्ति शृंखला रफ्तार पकड़ेगी। एक​ दिन पहले ओला ने अब तक की सबसे कम कीमत यानी 39,000 रुपये में इलेक्ट्रिक स्कूटर की दो नई रेंज उतारने की घोषणा की थी।

नंद किशोर एसबीआई एमएफ के ​एमडी व सीईओ नियुक्त

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने बुधवार को नंद किशोर को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। वह शमशेर सिंह
से पदभार ग्रहण करेंगे, जो वापस भारतीय स्टेट बैंक जा रहे हैं।

फंड हाउस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, किशोर के पास भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न बैंकिंग वर्टिकल मसलन ब्रांच बैंकिंग, इंटरनैशनल ऑपरेशन, ट्रेजरी ऑपरेशन ऐंड इन्वेस्टमेंट बैंकिंग व रिटेल में काम करने का 34 साल का अनुभव है। उन्होंने 1990 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर एसबीआई में अपना करियर शुरू किया था और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement