facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ola Electric Shares में लगा अपर सर्किट, शेयर 20% उछला; जानें उछाल का कारण

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक ने कमिर्शियल सेगमेंट में एंट्री करते हुए 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ स्कूटरों की ‘गिग’ सीरीज पेश की है।

Last Updated- November 27, 2024 | 7:09 PM IST
Ola Electric

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयर में बुधवार को 20 प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी ने ‘गिग’ सीरीज के स्कूटर पेश करते हुए कमिर्शियल सेगमेंट में कदम रखने की घोषणा की है।

बीएसई (BSE) पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 19.99 प्रतिशत उछलकर 88.16 रुपये पर बंद हुआ, जो इसकी अपर सर्किट सीमा है। एनएसई (NSE) में कंपनी का शेयर 19.99 प्रतिशत बढ़कर 88.10 रुपये पर पहुंच गया, जो दिन के लिए उच्चतम कारोबार की स्वीकार्य सीमा (ऊपरी सर्किट सीमा) है।

ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को कमिर्शियल सेगमेंट में एंट्री करते हुए 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ स्कूटरों की ‘गिग’ सीरीज पेश की। इस सीरीज का लक्ष्य ‘गिग’ (खान-पान व अन्य वस्तुओं की डिलीवरी करने वाले) वर्कर हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 जेड भी पेश, कीमत ₹59,999

कंपनी ने शहरी यात्रियों के लिए निजी उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 जेड भी पेश किया है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। ‘गिग’ सीरीज को दो एडिशन- ‘गिग’ और ‘गिग+’ के जरिये छोटी और लंबी यात्राओं में शामिल गिग वर्कर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनकी शुरुआती कीमतें क्रमशः 39,999 रुपये और 49,999 रुपये (शोरूम) हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि यह सीरीज व्यापारिक (B2B) खरीद और किराये के लिए उपलब्ध होगी। ‘गिग’ को छोटी यात्रा करने वाले ‘गिग’ कर्मचारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर 112 किलोमीटर तक दौड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement