facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब घर बैठे खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर! Zerodha-Groww ने दी बड़ी खुशखबरी

Advertisement

GIFT City ने पिछले साल GAP नाम का ढांचा शुरू किया था, ताकि भारतीय निवेशकों को विदेशी बाजारों तक पहुंच मिल सके

Last Updated- June 16, 2026 | 2:40 PM IST
Zerodha

US Stocks: अगर आप Apple, Tesla, Nvidia या Google जैसी विदेशी कंपनियों में पैसा लगाना चाहते हैं, तो जल्द ही यह काम और आसान होने वाला है। भारत के बड़े ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Zerodha, Groww, Angel One और Upstox को GIFT City के जरिए अमेरिकी और दूसरे विदेशी शेयरों में निवेश की सुविधा देने की मंजूरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सुविधा अगले 2-3 महीनों में शुरू हो सकती है। फिलहाल कंपनियां तकनीकी और नियामकीय तैयारियों में जुटी हैं। पिछले हफ्ते Dhan ने भी अपने ग्राहकों के लिए अमेरिकी शेयरों में निवेश का विकल्प शुरू किया था।

US Stocks: कैसे होगा निवेश?

GIFT City ने पिछले साल Global Access Provider (GAP) नाम का ढांचा शुरू किया था, ताकि भारतीय निवेशकों को विदेशी बाजारों तक पहुंच मिल सके। इसकी खास बात यह है कि निवेश से कमाया गया पैसा वापस भारत लाने पर कोई अतिरिक्त निकासी शुल्क नहीं लगेगा। नई व्यवस्था में Groww और Angel One GAP के तौर पर काम करेंगे, जबकि Zerodha और Upstox ब्रोकर-डीलर की भूमिका निभाएंगे।

क्यों बढ़ रहा है विदेशी शेयरों का क्रेज?

कई निवेशक अब AI, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टरों में पैसा लगाना चाहते हैं। इन क्षेत्रों की बड़ी कंपनियां ज्यादातर अमेरिका और दूसरे विदेशी बाजारों में लिस्टेड हैं। इसके अलावा, अमेरिकी टेक कंपनियों के अच्छे रिटर्न, रुपये की कमजोरी और बड़े IPO की वजह से भी विदेशी शेयरों में निवेश का आकर्षण बढ़ा है। अभी INDmoney, smallcase और HDFC Securities जैसे प्लेटफॉर्म यह सुविधा दे रहे हैं। अब Zerodha, Groww और Upstox के जुड़ने से लाखों भारतीय निवेशकों के लिए विदेशी शेयरों में निवेश करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement