facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

USD Vs INR: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.70 पर

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 10:28 AM IST
Federal Reserve can't stop raising interest rates despite SVB, Signature Bank crisis

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा (America currency) की कमजोरी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 81.70 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक बढ़ने और कच्चे तेल (Crude Oil) के 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.76 पर मजबूती के साथ खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए अपने पिछले बंद भाव से आठ पैसे की तेजी के साथ 81.70 पर पहुंच गया।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.78 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 101.14 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 75.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement