facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूटीआई एएमसी का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 11:50 PM IST
Share Market- शेयर मार्केट

यूटीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का शेयर सोमवार को उन खबरों के बीच करीब 10 प्रतिशत चढ़ गया कि टाटा समूह भारत के आठवें सबसे बड़े फंड हाउस में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंतिम चरण की बातचीत कर रहा है। ये खबरें सामने आई थीं कि टाटा समूह सरकार के स्वामित्व वाली चार वित्तीय इकाइयों पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) से यह हिस्सेदारी खरीद रहा है।

इसी तरह की खबरें अगस्त 2022 में सामने आई थीं और यूटीआई एएमसी ने तब टाटा समूह और अपने प्रमुख शेयरधारकों के बीच किसी तरह की बातचीत का खंडन किया था। यूटीआई एएमसी ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने इन खबरों पर एएमसी से प्रतिक्रिया मांगी है।

यदि यह सौदा पूरा होता है और यूटीआई एएमसी का विलय टाटा एएमसी के साथ होता है तो संयुक्त इकाई भारत में संभवत: चौथी सबसे बड़ी एमएसी बन सकती है। सितंबर तिमाही में, इन दोनों एएमसी की औसत एयूएम 3.2 लाख करोड़ रुपये थीं।
जहां यूटीआई एमएफ ने 2.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों के साथ एयूएम के मामले में 8वां स्थान बनाया, वहीं टाटा एमएफ 91,300 करोड़ रुपये की एयूएम के साथ 12वें पायदान पर रहा। 30 सितंबर, 2022 तक यूटीआई एएमसी में पीएनबी की 15.22 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement