facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Dividend: वेदांता की एक बार फिर डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में हो सकता है एलान

Advertisement

वेदांत ने चालू वित्त वर्ष के लिए चौथी बार अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है जिसके चलते कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

Last Updated- September 26, 2024 | 2:59 PM IST
Vedanta

Vedanta Dividend: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली मेटल और माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के शेयरहोल्डर्स के लिए गुड़ न्यूज आई है। कंपनी एक बार फिर अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की तैयारी कर रही है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार के इंट्रा-डे कारोबार के दौरान शेयर 3.30 प्रतिशत बढ़कर 495.45 रुपये तक पहुंच गए।

बता दें कि वेदांता ने चालू वित्त वर्ष के लिए चौथी बार अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है जिसके चलते कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

वेदांता ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने, अगर कोई हो, और मंजूरी देने को लेकर कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मंगलवार, 8 अक्टूबर को बैठक रखी गई है।

पहले से ही तय की रिकॉर्ड तिथि

एक्सचेंजों पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वेदांता ने डिविडेंड के लिए इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से बुधवार, 16 अक्टूबर, 2024 को ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में पहले ही तय कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि वेदांता का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का एक समृद्ध इतिहास है। बीएसई (BSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में तीन अलग-अलग मौकों पर 11 रुपये, 4 रुपये और 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया है। मौजूदा मार्केट वैल्यू पर 26 सितंबर, 2024 तक वेदांता के शेयरों की लाभांश यील्ड 7.23 प्रतिशत है।

शेयरों में तेजी के साथ बीएसई (BSE) पर वेदांता लिमिटेड का मार्केट कैप (Mcap) 26 सितंबर, 2024 तक 1,89,204.13 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement