facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta को मिला 27 करोड़ रुपये से ज्यादा का GST नोटिस, कंपनी के किया ये ऐलान

Advertisement

Vedanta GST notice Latest News: वेदांता अपीलीय प्राधिकारियों (Appellate Authorities) के साथ आदेश के बारे में अपील करेगी।

Last Updated- April 17, 2024 | 11:31 AM IST
vedanta demerger

Vedanta GST Notice: वेदांता लिमिटेड को जीएसटी टैक्स का नोटिस मिला है। कंपनी ने इस बारे में मंगलवार को बताया कि वेदांता को वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2020-21 की अवधि के लिए 27.97 करोड़ रुपये के जीएसटी के जुर्माने का आदेश मिला है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये फाइन वित्त वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक के इनपुट टैक्स क्रेडिट रीकॉन्सिलेशंस से जुड़े विवाद से संबंधित है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ‘कंपनी को अतिरिक्त आयुक्त, जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, राउरकेला के कार्यालय से ये आदेश मिला है, जिसमें टैक्स की मांग और लागू ब्याज के साथ 27.97 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है।

नोटिस के खिलाफ कंपनी करेगी अपील

इस मामले में कंपनी का कहना है कि वो इस विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के लिए अपीलीय प्राधिकारियों (Appellate Authorities) के साथ आदेश के बारे में अपील करेगी। कंपनी ने इस मामले को लेकर अपने स्टेकहोल्डर्स को एक संबोधन में भरोसा दिलाया कि इस जुर्माने का उन पर कोई भौतिक वित्तीय प्रभाव उन पर पड़ने की आशंका नहीं है।

स्टेकहोल्डर्स को किए गए संबोधन में कंपनी ने कहा, ‘कंपनी का उक्त आदेश के खिलाफ अपीलीय प्राधिकारियों के पास अपील दायर करने का इरादा है। कंपनी को इस मामले में अनुकूल परिणाम की उम्मीद है। कंपनी को उम्मीद नहीं है कि उक्त आदेश से कंपनी पर कोई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रभाव पड़ेगा।’

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement