facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंदुस्तान जिंक में वेदांत ने 1.51 फीसदी हिस्सा घटाया, 6,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

Advertisement

जिंस निर्माता का शेयर 4.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 496 पर बंद हुआ और इसके साथ इसमें दो दिन की गिरावट 13.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:02 PM IST
Vedanta

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांत ने सोमवार को कहा कि उसने हिंदुस्तान जिंक में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये अपनी 1.51 प्रतिशत हिस्सेदारी (6.36 करोड़ शेयर) बेची है। हिस्सेदारी बिक्री के बाद जस्ता और चांदी निर्माता में वेदांत की हिस्सेदारी घटकर 63.42 प्रतिशत रह गई है।

जिंस निर्माता का शेयर 4.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 496 पर बंद हुआ और इसके साथ इसमें दो दिन की गिरावट 13.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की रिटेल श्रेणी को सोमवार को 94 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। ये 63 लाख शेयरों की पेशकश के मुकाबले लगभग 1.5 गुना हैं। 489 रुपये के मूल्य पर इन बोलियों की कीमत 460 करोड़ रुपये है।

शुक्रवार के दिन शेयर बिक्री को संस्थागत निवेशकों से 3,150 करोड़ रुपये मूल्य के 6.36 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। प्राप्त कुल बोलियां अब 7.31 करोड़ हो गई हैं, जबकि कुल निर्गम आकार 13.37 करोड़ का है।

इस ओएफएस से प्रवर्तक वेदांत ने 3.17 प्रतिशत हिस्सा घटाकर 6,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि अब तक वह करीब 3,600 करोड़ रुपये जुटाने में सफल हुई है। प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज घटाने में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement