facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta का बड़ा फैसला, हिंदुस्तान जिंक में 2.6% हिस्सेदारी बेचकर जुटाएगी 6,449 करोड़ रुपये

Advertisement

एक्सचेंजों को भेजे बयान में कंपनी ने कहा कि वेदांत के निदेशकों की समिति ने हिंदुस्तान जिंक के 11 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचने की मंजूरी दी है जो 2.6 फीसदी हिस्सेदारी होती है।

Last Updated- August 13, 2024 | 10:06 PM IST
Vedanta

अनिल अग्रवाल प्रवर्तित वेदांत लिमिटेड ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने हिंदुस्तान जिंक में उसकी 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह बिक्री ओएफएस के जरिये की जाएगी। एक्सचेंजों को भेजे बयान में कंपनी ने कहा कि वेदांत के निदेशकों की समिति ने हिंदुस्तान जिंक के 11 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचने की मंजूरी दी है जो 2.6 फीसदी हिस्सेदारी होती है।

बयान में कहा गया है कि यह बिक्री (ओएफएस) स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म के जरिये होगी। जून में वेदांत के पास हिंदुस्तान जिंक की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी थी। मंगलवार को एक्सचेंजों पर हिंदुस्तान जिंक का शेयर 586.35 रुपये पर बंद हुआ।

मंगलवार के भाव पर 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने से वेदांत को करीब 6,449 करोड़ रुपये मिलेंगे। वेदांत के फैसले ने चौंकाया है क्योंकि कंपनी हाल तक केंद्र सरकार से हिंदुस्तान जिंक में उसका हिस्सा ओएफएस के जरिए बेचने के लिए बातचीत कर रही थी।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement