facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend & Stock Split: ₹14.50 का डिविडेंड और 1:10 स्टॉक स्प्लिट, पेमेंट और रिकॉर्ड डेट हुई तय!

Advertisement

शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3% गिरकर 3994.90 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- March 01, 2025 | 5:00 PM IST
Dividend

बीएसई स्मॉलकैप कंपनी वेसुवियस इंडिया (Vesuvius India) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने न केवल अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है, बल्कि पहली बार स्टॉक स्प्लिट करने का भी फैसला लिया है। वेसुवियस इंडिया ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि कंपनी 14.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड 145% की दर से दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 14.50 रुपये का लाभ मिलेगा।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट

इस डिविडेंड को प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 1 मई 2025 तक कंपनी के शेयरधारक बने रहना होगा। अगर यह प्रस्ताव 8 मई 2025 को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूर हो जाता है, तो इसके बाद भुगतान किया जाएगा।

1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में स्प्लिट करेगी। इसका मतलब है कि अब छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा। इक्विटी शेयरों के स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद तय की जाएगी।

शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न

वेसुवियस इंडिया का शेयर बीते कुछ सालों में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। पिछले 2 सालों में यह 147% बढ़ा है, जबकि 3 सालों में 317% की शानदार तेजी दिखाई है। अगर पिछले 10 सालों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो यह स्टॉक 470% तक उछल चुका है, जिससे निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

हालांकि, शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3% गिरकर 3994.90 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement