facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea के शेयरों में हो सकता है 70-80% का इजाफा, ब्रोकरेज फर्म UBS से मिला बड़ा अपग्रेड

Advertisement

Vodafone Idea Share Target: यूबीएस के अपग्रेड से वोडा आइडिया (Voda Idea) का शेयर उछल गया और यह शुक्रवार को एनएसई पर 7.5 फीसदी चढ़कर 15.1 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- May 24, 2024 | 10:01 PM IST
Vodafone-idea share price

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वोडा आइडिया (Vodafone Idea) को सरकारी बकाए पर राहत की संभावना और दूरसंचार शुल्क में बढ़ोतरी से इसकी शेयर कीमतों में 70-80 फीसदी के इजाफे की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए इसके लिए 18 रुपये का टारगेट दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मानते हुए कि समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाया को पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा, हमारा डिस्काउंटेड कैश फ्लो वैल्यू बढ़कर 24 रुपये प्रति शेयर हो सकता है, जो एजीआर की माफी के बिना 12 रुपये है। 18 रुपये की लक्षित कीमत एजीआर बकाया माफ करने की 50 फीसदी संभावना पर आधारित है।

यूबीएस के अपग्रेड से वोडा आइडिया का शेयर उछल गया और यह शुक्रवार को एनएसई पर 7.5 फीसदी चढ़कर 15.1 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज को लगता है कि वोडा आइडिया का एजीआर बकाया का 50 से 75 फीसदी माफ किया जा सकता है।

दूरसंचार कंपनी को अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच सरकार को 12,000 करोड़ रुपये चुकाने हैं जिसमें मूलधन और ब्याज शामिल है। वित्त वर्ष 27 से वित्त वर्ष 31 तक उसे पांच साल तक सालाना 43,000 करोड़ रुपये चुकाने की दरकार होगी।

यूबीएस ने कहा कि हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से एजीआर में कमी या सरकार की तरफसे इक्विटी में तब्दीली, रोक आदि की काफी संभावना है, खास तौर से सरकार के इस इरादे के बाद कि निजी क्षेत्र में तीन दूरसंचार कंपनियां चलती हुई होनी चाहिए।

ब्रोकरेज ने एयरटेल और इंडस टावर्स पर तटस्थ रुख दोहराया और लक्षित कीमत बढ़ा दी। अब एयरटेल के लिए लक्षित कीमत 1,430 रुपये जबकि इंडस टावर्स के लिए 355 रुपये तय की गई है।

यूबीएस ने कहा कि मुख्य जोखिम यह है कि अगर एजीआर/स्पेक्ट्रम बकाया पर राहत नहीं मिली तो कंपनी की पूंजीगत खर्च योजना और बाजार हिस्सेदारी शायद ही बढ़ पाएगी।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement