facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea के शेयर ने भरी उड़ान, 18% तक चढ़ा शेयर; इस वजह से आया उछाल

Advertisement

वोडाफोन आईडिया ने उम्मीद जताई है कि अगले 15 महीनों में टैरिफ में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे कंपनी को रेवेन्यू, EBITDA और फ्री कैश फ्लो (FCF) बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Last Updated- November 26, 2024 | 12:04 PM IST
Vodafone idea

Vodafone Idea share price: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया के शेयरों में मंगलवार (26 नवंबर) को जोरदार उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई (BSE) पर 18 प्रतिशत तक चढ़ गए।

यूनियन कैबिनेट की तरफ से दूरसंचार कंपनियों के लिए बैंक गारंटी (BGs) से छूट को मंजूरी देने के चलते वोडाफोन आईडिया के शेयरों में उछाल आया। माना जा रहा है कि कैबिनेट के इस फैसले से फाइनेंशियल संकट से गुजर रहे टेलीकॉम सेक्टर को राहत मिलेगी। छूट 2022 से पहले आयोजित नीलामी में दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा प्राप्त स्पेक्ट्रम पर लागू की गई है।

वोडाफोन आईडिया के शेयरों में उछाल का कारण

बड़ी मात्रा में शेयरों में खरीद-फरोख्त होने के कारण वोडाफोन आइडिया (VIL) के शेयर 18 प्रतिशत तक बढ़कर 8.28 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को कैबिनेट की मंजूरी से सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद की वजह से शेयरों में भारी मात्रा में ट्रेड हुआ है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि वोडाफोन आईडिया को बैंक गारंटी में कुल 24,700 करोड़ रुपये जमा करने की आवश्यकता थी। ब्रोकरेज फर्म ने हालिया रिपोर्ट में कहा कि 4जी रोलआउट से कंपनी को ग्राहक बनाएं रखने के सुधार में मदद मिलेगी। इससे कंपनी का आधार भी बढ़ेगा।

इस बीच, वोडाफोन आईडिया ने उम्मीद जताई है कि अगले 15 महीनों में टैरिफ में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे कंपनी को रेवेन्यू, EBITDA और फ्री कैश फ्लो (FCF) बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वोडाफोन आईडिया के अलावा भारती एयरटेल, इंडस टावर, भारती हेक्साकॉम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई के टेलीकम्युनिकेशन इंडेक्स पर इंट्रा-डे ट्रेड में 5% तक चढ़ गए। इतना है नहीं, बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स सभी सेक्टरों में टॉप गेनर रहा और बीएसई सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव की तुलना में 1.8% तक चढ़ गया।

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement