facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिर्फ ₹8 में मिल रहा ये Telecom Stock, 49% सरकारी हिस्सेदारी के बाद रेटिंग भी अपग्रेड – क्या अब खरीदना चाहिए?

Advertisement

Vodafone Idea को मिला क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड, शेयरों में 10% की छलांग – अब खरीदने का मौका?

Last Updated- April 21, 2025 | 8:57 PM IST
Will Budget 2025 boost India's digital accessibility with lower costs?

सोमवार को Vodafone Idea (Vi) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर 10% चढ़कर ₹8.05 के स्तर पर पहुंच गए और अपर सर्किट में चले गए। बीते एक हफ्ते में Vi के शेयरों ने 12% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की है। इसी दिन कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि CARE Ratings ने उसके लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म बैंक फैसिलिटीज़ की रेटिंग को अपग्रेड किया है। इससे पहले ICRA ने भी अप्रैल में Vi की रेटिंग सुधार कर BBB- कर दी थी। जून 2024 में CARE ने इसे BB+ रेटिंग दी थी।

सरकार की हिस्सेदारी बढ़ी

रेटिंग में सुधार सरकार के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उसने Vodafone Idea की बकाया स्पेक्ट्रम फीस को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दी। इससे सरकार की हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 49% हो गई है।

शेयर खरीदने का सही समय?

इस रैली के बाद अब निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या Vi का शेयर खरीदना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म Citi ने हाल में इसे “हाई रिस्क” केटेगरी में रखते हुए Buy रेटिंग दी है और ₹12 का टारगेट प्राइस दिया है।

कर्ज का बोझ अब भी भारी

हालांकि कंपनी की वित्तीय हालत अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। दिसंबर 2024 के अंत तक Vi का कुल कर्ज बढ़कर ₹2.17 लाख करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले ये ₹2.03 लाख करोड़ था। इसमें ₹2.14 लाख करोड़ सरकार को देना है और ₹2,300 करोड़ बैंक और अन्य संस्थानों से लिया गया है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश सलाह नहीं है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय ज़रूर लें।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement