facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Waaree Energies IPO की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 70% का लिस्टिंग गेन

Advertisement

Waaree Energies IPO Listing: 97.34 लाख आवेदनों के साथ, इस सार्वजनिक निर्गम ने किसी भी आईपीओ के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Last Updated- October 28, 2024 | 11:22 AM IST
SME IPO

Waaree Energies IPO Listing: देश की सबसे बड़ी सोलर पैनल विनिर्माता वारी एनर्जीज लिमिटेड का शेयर अपने इश्यू प्राइस 1,503 रुपये के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत उछाल के साथ सोमवार को बाजार में लिस्ट हुआ।

निवेशकों को मिला 70% का लिस्टिंग गेन, MCap 67,866.35 करोड़ रुपये रहा

BSE पर, शेयर 2,550 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 69.66 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। इसके बाद यह 72.98 प्रतिशत चढ़कर 2,600 रुपये पर पहुंच गया। NSE पर, शेयर 66.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,500 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाजार में वारी एनर्जीज के शेयरों की धमाकेदार एंट्री से निवेशकों को करीब 70 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला और कंपनी का बाजार मूल्यांकन (MCap) 67,866.35 करोड़ रुपये रहा।

Waaree Energies IPO को मिले थे रिकॉर्डतोड़ 97.34 लाख आवेदन

वारी एनर्जीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 76.34 गुना अभिदान मिला था। 97.34 लाख आवेदनों के साथ, इस सार्वजनिक निर्गम ने किसी भी आईपीओ के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। कंपनी के 4,321.44 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

Also read: IDBI Bank के निजीकरण की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद: वित्त मंत्रालय

Waaree Energies IPO से प्राप्त धन का क्या करेंगी?

कंपनी इस आईपीओ से प्राप्त धन का उपयोग आंशिक रूप से ओडिशा में, 6 GW इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए करेगी, जिसके लिए वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, संगम सोलर वन में निवेश करेगी। वारी एनर्जीज़ शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement